दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल हो गया है. इन दिनों एक स्वस्थ व्यक्ति भी अच्छे से खुलकर सांस नहीं ले रहा रहा. इसका कारण दूषित हवा है. देशभर में बढ़ता वायु प्रदूषण का स्तर न सिर्फ पर्यावरणीय समस्या नहीं रहा, बल्कि ये गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले चुका है. डॉक्टर्स का कहना है कि लगातार प्रदूषित हवा में सांस लेने से फेफड़ों पर इतना बुरा असर पड़ रहा है कि कई लोगों के फेफड़े धूम्रपान करने वालों की तरह काले दिखाई देने लगे हैं. डॉक्टर का कहना है कि हवा में मौजूद सूक्ष्म कण (PM2.5 और PM10), जहरीली गैसें और धूल फेफड़ों में जमा होकर उन्हें धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही हैं. ऐसे में आपको इन दूषित हवा से लंग्स को सुरक्षित रखने की जरूरत है. यहां जानते हैं इस दूषित हवा में फेफड़ों को किस तरह सुरक्षित रखें?
पल्मोनोलॉजिस्ट बताते हैं कि प्रदूषित हवा में मौजूद कण इतने सूक्ष्म होते हैं कि वे सीधे फेफड़ों की गहराई तक पहुंच जाते हैं. समय के साथ ये कण फेफड़ों में जमा होकर कालिख जैसी परत बना देते हैं. इससे सांस लेने की क्षमता प्रभावित होती है और अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
डॉक्टर का कहना है कि प्रदूषण का असर सिर्फ बुजुर्गों या पहले से बीमार लोगों पर ही नहीं, बल्कि एक हेल्दी व्यक्ति युवा और बच्चों पर भी पड़ रहा है. कई बच्चों में सांस फूलने, बार-बार खांसी आने और एलर्जी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
डॉक्टरों का कहना है कि कुछ वर्ग प्रदूषण के प्रभाव के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं. इनमें शामिल हैं छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, अस्थमा और हार्ट डिजीज के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिसकर्मी और खुले में काम करने वाले कर्मचारी भी इस दूषित हवा से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे लोगों को थोड़ा अधिक सतर्क रहने की जरूरत है.
डॉक्टर कहते हैं कि प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता. हवा में मौजूद जहरीले तत्व ब्लड के जरिए पूरे शरीर में फैल जाते हैं. इससे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, आंखों में जलन, स्किन संबंधी समस्याएं और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
अगर आप इस दूषित हवा में खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान दें, जैसे-
ये भी पढ़ें - मैं तो हैरान हूं, हम अभी तक हैं जिंदा... बढ़ते प्रदूषण को लेकर AIIMS के डॉक्टर ने आखिर ऐसा क्यों कहा?
'कोविड की तरह ही दिल्ली प्रदूषण...', WHO की पूर्व साइंटिस्ट की चेतावनी, वक्त से पहले मौत और प्रीमेच्योर बर्थ का खतरा
Reported by: Vedika Sud Sachdeva, Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीददिल्ली के 80% प्रदूषण के लिए पटाखे जिम्मेदार; फेफड़ों ही नहीं दिल के लिए भी खतरनाक, IITM की रिपोर्ट ने चौंकाया
Written by: अजय कुमार पटेल'प्रदूषण हो गया तो समाप्त भी हो जाएगा, अच्छा लगा, लोगों ने खूब आतिशबाजी की'... बोले सीएम योगी
Written by: अजय कुमार पटेल© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.