अमेरिका में लुइसियाना के एक शीर्ष सीनेटर ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष नेता और लुइसियाना प्रांत के वर्तमान गर्वनर बॉबी जिंदल वर्ष 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए खड़े होने की योजना बना रहे हैं।
सीनेटर डेविड विटर ने एक निजी अमेरिकी टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा, मुझे लगता है कि वह (जिंदल) खड़े होंगे। वह एक महत्वपूर्ण उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा, मैं बॉबी को पसंद करता हूं, उनके नेतृत्व का सम्मान करता हूं और उनके सभी राजनीतिक मूल्यों से सहमत हूं। लेकिन मैंने यह नहीं सोचा है कि मैं व्यक्तिगत तौर पर क्या करूंगा या क्या नहीं करूंगा।
लुइसियाना के सीनेटर ने जिंदल के राष्ट्रपति बनने की संभावना को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा, हां। मुझे लगता है कि हर व्यक्ति, जो इस पर ध्यान दे रहा है, उसके लिए यह बहुत स्पष्ट है।
जिंदल का लुसियाना के गर्वनर के तौर पर दूसरा कार्यकाल वर्ष 2015 में खत्म हो रहा है। वह तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते। विटर गर्वनर के चुनाव में खड़े होने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि हम जनवरी में किसी निष्कर्ष पर पहुंच जाएंगे।
अमेरिकी चुनाव में डमी कैंडिटेड पर बवाल; वोट कटने के डर से ट्रंप परेशान, हेमा मालिनी-राहुल गांधी की सीट याद आयी
Written by: अजय कुमार पटेलवोट चोरी पकड़वाओ और 9 करोड़ रुपये ले जाओ; मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का ऐलान, वोटर फ्रॉड पर 10 लाख डॉलर का इनाम
Written by: अजय कुमार पटेलमिडटर्म चुनाव हार गए ट्रंप, तो अमेरिकी विदेश नीति में आ सकते हैं ये 4 बड़े बदलाव
Edited by: विजय शंकर पांडेयभारत में राहुल गांधी, रघुल गांधी और हेमा मालिनी जैसे डमी उम्मीदवारों की कहानियां पहले सुर्खियां बन चुकी हैं. अब अमेरिका के अलास्का में भी ऐसा ही मामला राजनीतिक भूचाल का कारण बन गया है. डोनाल्ड ट्रंप इसे चुनावी साजिश और वोटर फ्रॉड बता रहे हैं.
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'वोट चोरी' से जुड़े मुद्दे पर बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि जो व्यक्ति वोटर फ्रॉड का ऐसा सबूत देगा, उसे 10 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा.
ट्रंप ने कांग्रेस द्वारा मंजूर की गई अरबों डॉलर की विदेशी सहायता को भी रोक दिया है या रद्द कर दिया है. कई डेमोक्रेट्स इस कटौती से नाराज हैं और उनका कहना है कि वे इस फंडिंग को फिर से बहाल करने की कोशिश करेंगे.
मिशिगन की एक रैली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रैपर निकी मिनाज को लेकर एक भद्दा कमेंट किया था. हालांकि, कुछ देर बाद ही ट्रंप ने सफाई भी दी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने रविवार को फिर से चुनावी जीत हासिल कर ली. इस नतीजे से लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वाशिंगटन के बीच कुछ दूरी बनी रहेगी. उन्होंने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराया है जो पूर्व दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे हैं.
संघीय चुनाव आयोग (एफईसी) के आंकड़े एरिजोना के चुनाव में हुए सभी खर्चों को पूरी तरह नहीं दर्शाते. पॉलिटिको ने शुक्रवार को रिपोर्ट किया कि रिपब्लिकन समूह जे फीली के समर्थन में 22 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च कर चुके हैं, जिनमें से बड़ा हिस्सा चुनाव अभियान के अंतिम हफ्तों में खर्च हुआ है.
अमेरिका के मध्यावधी चुनाव में ऑपरेशन सिंदूर की धमक सुनाई दे रही है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस ऑपरेशन को रुकवाने का श्रेय ले रहे हैं. ये अलग बात है कि भारत ने हमेशा इससे इनकार किया है,.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई कर सकता है. क्यूबा संबंधी उनकी टिप्पणी पर क्यूबा सरकार ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर मीडिया ने सवाल किया, तो वे इस पर कुछ सीधा बोलने के बजाय बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र है और चुनाव होते हैं.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में चुनाव धोखाधड़ी के आरोप में 28 ग्रीन कार्ड धारकों पर मामला दर्ज किया गया है, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. जानिए कि 30 साल के अमनदीप कौर और 67 साल के कमलेश शाह पर क्या आरोप लगे हैं.
