डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे. भारतीय मूल की कमला हैरिस US की पहली महिला उप-राष्ट्रपति होंगी. राष्ट्र को संबोधित करते हुए बाइडन ने अपने पहले भाषण में कहा, 'ये पिछली चीजें ठीक करने का समय है. हमारे विरोधी हमारे विरोधी नहीं बल्कि अमेरिकी नागरिक हैं. हम जाति-धर्म, भेदभाव से उठकर काम करेंगे. हम रेड-ब्लू नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट बनाएंगे.'
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.