अमेरिका की जनता ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को अपना अगला राष्ट्रपति चुना है. भारतीय मूल की कमला हैरिस US की पहली महिला उप-राष्ट्रपति होंगी. कमला हैरिस ने जीत के बाद अपने पहले संबोधन में अपनी मां श्यामला गोपालन हैरिस का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'वो 19 साल की उम्र में भारत से यहां आई थीं. शायद उन्होंने इस पल की कभी कल्पना भी नहीं की थी लेकिन उन्हें बहुत विश्वास था कि अमेरिका में ये मुमकिन है. अब मैं उनके बारे में सोच रही हूं.'
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.