दिल्ली सरकार के अस्पताल दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में एक और नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव हुआ. दरअसल इसी हफ्ते सबसे पहले खबर आई कि इसी अस्पताल के एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. जिसके बाद डॉक्टर के संपर्क में आए 19 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया. हालांकि टेस्ट के बाद शुक्रवार को दो नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए और अब शनिवार को भी एक नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. यानी कुल मिलाकर दिल्ली सरकार के अस्पताल दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में मेडिकल स्टाफ के चार लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.