दिल्ली के निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात के मरकज से करीब 175 लोगों को कोरोना वायरस की जांच के लिए दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है. इस मरकज में विदेश से भी लोग आए हुए थे. जिन लोगों को जांच के लिए ले जाया गया उनमें से एक की मौत हुई है, जो तमिलनाडु का रहने वाला बताया जा रहा है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उसकी मौत की वजह क्या है. इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. पुलिस पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी कर रही है.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.