एक्टर पूरब कोहली लंदन में सेल्फ क्वॉरेंटीन स्थिति में हैं. उन्होंने बताया कि पहले अपनी बेटी और फिर बेटे में कोरोनावायरस के लक्षण दिखे. उन्होंने उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार के साथ खुद क्वॉरेंनटीन करने का फैसला किया जोकि अब पूरा हो चुका है. Dettol-NDTV #IndiaAgainstCOVID19 telethon कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि मेडिकल सलाह के बाद हमनें परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन में जाने का फैसला किया, डॉक्टर ने हमें 7 दिनों के लिए क्वॉरेंनटीन की सलाह दी थी, जिसकी अवधि पूरी हो चुकी है और परिवार पूरी तरह ठीक है.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.