अपोलो अस्पताल के संस्थापक डॉ प्रताप रेड्डी ने Dettol-NDTV के टेलीथॉन में कहा कि कोरोनावायरस न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़ा चैलेंज है. पीएम मोदी और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री इस मुसीबत से लड़ने के लिए विभिन्न तैयारियां कर रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच लोगों को याद रखना होगा कि यह वक्त सतर्क रहने का है. लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के बावजूद संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, अगर प्राइवेट अस्पताल कोरोनावायरस की इस मुहिम में जुड़ जाते हैं तो इसके खिलाफ मजबूती से लड़ सकेंगे.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.