लॉकडाउन की वजह से रोज कमाने-खाने वालों के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है. सरकार उन्हें राहत देने के तमाम दावे कर रही है लेकिन जमीन पर सभी दावे कोरे साबित हो रहे हैं. इस बीच दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने हजारों की संख्या में पैदल चल रहे मजदूरों को आगे बढ़ने से रोक दिया है. बताया जा रहा है कि इन मजदूरों को बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.