कोरोना के खिलाफ Dettol-NDTV के टेलीथॉन में भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि इस संक्रमण काल में शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉकडाउन पर बात करते हुए पेस ने कहा कि इस कोरोनावायरस की वजह से ही हमें वह सब करने का मौका मिला जिससे हम प्यार करते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि घर का काम करना भी आपकी फिटनेस के लिए फायदेमंद है.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.