कोरोना वायरस की वजह से 25 मार्च से अगले 21 दिनों के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया गया है. जनता लॉकडाउन का पालन भी करती दिख रही है लेकिन कुछ जगहों पर नियमों की अनदेखी की वजह से पुलिस को सख्ती भी बरतनी पड़ रही है. महाराष्ट्र में बीड में जनता और पुलिस के बीच झड़प का एक मामला सामने आया है. लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस से इलाके के लोग भिड़ गए और भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.