कोरोनावायरस (CoronaVirus) से लड़ने की कवायद के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार रात को घोषित किया गया सम्पूर्ण लॉकडाउन आधी रात से शुरू हो गया. इधर प्रधानमंत्री के घोषणाओं के बाद देश भर में प्रशासन की तरफ से और भी अधिक सख्ती बरती जा रही है. आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए सरकार की तरफ से कर्फ्यूं पास बनवाने की बात की गयी है. बुधवार को कर्फ्यूं पास बनवाने के लिए लोगों की लंबी कतार देखने को मिली. इधर दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा, ''मैंने ई-कॉमर्स वेबसाइट के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की, उन्होंने आवश्यक सामानों की आवाजाही में उनके सामने आने वाली समस्याओं को साझा किया. हमने उन्हें पास जारी किए हैं और आश्वासन दिया है कि उनके डिलीवरी एजेंटों को पुलिस द्वारा मदद की जाएगी.''
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.