देश में कोरोनावायरस पर काबू पाने के लिए लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच कोई भी सरकारी बैंक किसी भी तरह के टर्म लोन की ईएमआई अगले तीन महीने तक वसूल नहीं करेगा. मंगलवार को 11 सरकारी बैंकों ने इसका ऐलान किया. ये बैंक 31 मई 2020 तक किसी भी तरह के टर्म लोन की ईएमआई नहीं वसूल करेंगे. बता दें, कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिये सरकार के साथ कदमताल करते हुए रिजर्व बैंक ने बैंकों का कर्ज सस्ता और सुलभ बनाने की दिशा में रेपो दर में 0.75 प्रतिशत की कमी करने सहित पिछले शुक्रवार को कई बड़े कदम उठाये थे. आरबीआई ने अप्रत्याशित और लीक से हट कर किए गए इन निर्णयों में आरबीआई ने बैंकों को कर्ज की मासिक किस्तों (ईएमआई) की वसूली में ग्राहकों को तीन महीने की मोहलत देने की छूट भी दी थी.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.