एनडीटीवी-डेटॉल की मुहिम 'इंडिया टुगेदर अगेंस्ट कोविड-19' में शामिल हुईं बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन का कहना है कि वह इन दिनों डॉक्टरों की राय का खास ख्याल रखती हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को समझना होगा कि यह वायरस किसी की धर्म या जाति देखकर नुकसान नहीं पहुंचाता है. अमीर हो या गरीब, कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है. उन्होंने कहा कि इस कोई सेलिब्रेटी नहीं है, यह किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.