कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना संकट के मद्देनजर एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि हम धैर्य और दृढ़ निश्चय के साथ इस गंभीर समस्या से निपट लेंगे. सोनिया गांधी ने देश की जनता से अपील की है कि ऐसे समय में लोग अपने घरों में रहें. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि भारत में लोगों की बड़े पैमाने पर जांच की जाए. जनता को स्वास्थ्य संबंधी व्यापक जानकारी दी जाए.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.