कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में तबाही मची हुई है. अभी तक 170 से ज्यादा देश इसकी चपेट में आ चुके हैं. पूरी दुनिया में वायरस से संक्रमित साढ़े 14 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. 3.5 लाख लोग इससे संक्रमित हैं. मौत के सबसे ज्यादा मामले इटली और चीन से सामने आए हैं. इसके बाद स्पेन, ईरान और अमेरिका हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 98 हजार लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.