
Uttanasana Benefits: योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन को एक साथ जोड़ने का बेहद आसान तरीका है. यह हमें हेल्दी रहने के साथ-साथ मानसिक शांति भी देता है. योग का अभ्यास करने से हमारी ऊर्जा बनी रहती है और हम दिनभर ताजगी महसूस करते हैं. इसी योग के कई आसनों में से एक है 'उत्तानासन,' जो शरीर को मजबूत और दिमाग को तरोताजा करता है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के मुताबिक, उत्तानासन योग का एक ऐसा आसन है जो शरीर के कई हिस्सों को स्ट्रेच करता है. जो लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं या कंप्यूटर पर काम करते हैं, उनके लिए यह आसन बहुत फायदेमंद साबित होता है. यह आसन शरीर के कई हिस्सों में खिंचाव लाकर मांसपेशियों को आराम देता है और खासतौर पर पिंडली, जांघ, कमर और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है.
इससे मानसिक तनाव कम होता है. उत्तानासन योग का अभ्यास दिमाग को शांत करने में मदद करता है. जब हम इस आसन को करते हैं, तो शरीर के निचले हिस्से से खून दिमाग की तरफ तेजी से जाता है. इससे दिमाग में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है, जो मानसिक तनाव को कम करने में मदद करती है.
यह भी पढ़ें: पेट की गैस से चुटकियों में मिलेगी राहत, बस अपनाएं ये घरेलू उपाय, फिर भूख भी बढ़ जाएगी
उत्तानासन सिरदर्द और अनिद्रा में भी लाभकारी है. इस आसन को करते समय जब हम अपने शरीर को आगे झुकाते हैं, तो इससे ब्रेन में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन होता है, जो सिरदर्द को कम करता है और तनाव घटाकर अच्छी नींद लाने में मदद करता है.
यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है और भोजन जल्दी पचता है. जब हम इस आसन को करते हैं, तो पेट और पेट के आसपास की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है, जिससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है. इससे गैस, कब्ज और अपच जैसी परेशानियों में राहत मिलती है.
जांघों और घुटनों की मजबूती के लिए उत्तानासन बेहद जरूरी है. इस आसन को करने के दौरान जब हम नीचे की ओर झुकते हैं, तो मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। इससे जोड़ों में दर्द आदि से राहत मिलती है और शरीर का संतुलन भी बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें: विदेशों में रहने वाले भारतीय इलाज के लिए लौट रहे स्वदेश, FY25 में 150 प्रतिशत का उछाल, जानिए क्या है कारण
उत्तानासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को हिप्स पर रखें. इसके बाद गहरी सांस लें और कमर को मोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे की ओर झुकना शुरू करें. अब अपने हाथों से टखने पकड़ लें और पैर एक-दूसरे के समानांतर और सीध में रखें. इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक बने रहें. आखिर में धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए फिर से सीधे खड़े हो जाएं.
इस योगासन को करते समय कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं. अगर आपकी पीठ या कमर में चोट है तो उत्तानासन न करें. वहीं साइटिका जैसी समस्या वाले लोगों के लिए यह आसन सख्त मना है, क्योंकि यह दर्द को बढ़ा सकता है. इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर की सलाह के बिना इस योगासन का अभ्यास न करें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
वर्ल्ड मेडिटेशन दिवस: MP में 50 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों का योग, 2800 जगहों पर एक साथ लगाया ध्यान
Written by: अजय कुमार पटेलWomen's Day 2026: महिलाओं के लिए वरदान है टोगा योगा, 5 मिनट की ये एक्सरसाइज शरीर और दिमाग दोनों को बना देगी एनर्जेटिक
Written by: अवधेश पैन्यूलीरिक वोल्डनबर्ग कौन हैं, कैसे एक टॉयमेकर ने ट्रंप टैरिफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जीती लड़ाई?
Written by: निलेश कुमारMP Police Yoga Meditation: मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP MP) कैलाश मकवाणा ने कहा कि पुलिस बल की ड्यूटी 24 घंटे की होती है और यह स्वभाविक रूप से तनावपूर्ण होती है. ऐसे में योग और ध्यान जैसी गतिविधियां कर्मियों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करती हैं.
The Gujarat government on Friday launched a 100-day statewide campaign to promote yoga ahead of the 12th International Yoga Day to be observed on June 21, with a curtain-raiser event held at the new MLA residences in Gandhinagar.
Women's Day 2026: महिलाएं जिम्मेदारियों के बोझ तले अक्सर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से थक जाती है. ऐसे में एक ऐसी एक्सरसाइज है जो महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकती है. आइए जानते हैं इसे करने का सही तरीका और फायदे.
Lenovo showcased multiple new concept devices on the first day of Mobile World Congress (MWC) 2026 in Barcelona, Spain. First is a foldable gaming handheld, dubbed Lenovo Legion Go Fold concept, which is claimed to offer seamless transition from a compact gaming device to one with a larger screen. Moreover, the tech giant showcased the Lenovo ThinkBook Modular concept...
