Kerala Floods
  • Home/
  • LIVE: उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे धंसा, केरलम-कर्नाटक में बारिश से लैंडस्लाइड, जम्मू-कश्मीर में फटा बादल

LIVE: उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे धंसा, केरलम-कर्नाटक में बारिश से लैंडस्लाइड, जम्मू-कश्मीर में फटा बादल

LIVE: उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे धंसा, केरलम-कर्नाटक में बारिश से लैंडस्लाइड, जम्मू-कश्मीर में फटा बादल
देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़

LIVE: देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर जारी है. गुजरात से ओडिशा तक, केरल से असम तक लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. वहीं पहाड़ी राज्यों में भी बारिश से लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही है. उत्तराखंड में बारिश से बद्रीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंस गया है. जबकि जम्मू-कश्मीर में भी बीती रात से हो रही बारिश की वजह से किश्तवाड़ जिले के छतरू में बादल फटने से बाढ़ आई है. केरलम में भी लगातार बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुई है. जिससे यहां 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है.

Live update 

LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त देश में 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया है. यह आयोजन 100 हफ्तों तक चलेगा. पीएम मोदी युवाओं से संवाद भी कर रहे हैं. अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें सामाजिक बदलाव का दूत बनाना है. 

Live update 

Aug 02, 2026
13:57 (IST)
दिल्ली में भी बारिश
रविवार दोपहर को दिल्ली के भी कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक यहां मॉनसून सक्रिय दिख रहा है. इससे पहले शनिवार रविवार की दरमियानी रात में भी अच्छी बारिश दिल्ली-एनसीआर में हुई है. 
Aug 02, 2026
13:47 (IST)
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में फटा बादल
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग के सरबल इलाके में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. सरबल इलाके में ऊपरी क्षेत्रों में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई. हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. बादल फटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. 


Aug 02, 2026
13:43 (IST)
असम के कई जिलों में भारी बारिश
रविवार को सुबह से ही असम के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. गुवाहाटी में भी सुबह से बारिश हो रही है. यहां भी कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. असम में हो रही बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. 
Aug 02, 2026
13:22 (IST)
प्रशांत किशोर ने पटना SSP पर लगाए गंभीर आरोप
बांकीपुर उपचुनाव में हुए मतदान को लेकर जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने पटना के SSP गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पटना के SSP राजनीति कर रहे हैं. पुलिस ने पॉवर का नंगा नाच किया हैं. 2 दिन के बाद हमलोग दिल्ली चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करेंगे. काल डीजीपी ने हमें कहा हैं कि पटना के SSP की कोई भूमिका कल के गिनती में नहीं होगी.जन सुराज का कार्यकर्ताओं को अरेस्ट करने वाले लोग सादे वर्दी में थे. 
Aug 02, 2026
12:06 (IST)
कर्नाटक में बारिश से लैंडस्लाइड
कर्नाटक में भी भारी बारिश का दौर जारी है. कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार सुबह लैंडस्लाइड की घटना हुई है. जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है. यह पूरा परिवार था. कर्नाटक में मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ घंटों के लिए सावधानी बरतने की जरुरत है.
Aug 02, 2026
11:17 (IST)
नशा मुक्त अभियान शुरू
पीएम मोदी ने आज से देशव्यापी नशा मुक्त अभियान शुरू कर दिया है. अभियान में MY Bharat स्वयंसेवकों, भारत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवकों, विश्वविद्यालयों, युवा क्लबों, स्कूलों, कॉलेजों और 125 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठनों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिलेगी. अभियान' का मकसद युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है.  इस प्रोग्राम में देश भर की 10 हजार से ज्यादा जगहों से युवा हिस्सा लेंगे.
Aug 02, 2026
10:43 (IST)
केरलम में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति
केरलम में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. मलप्पुरम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चलियार नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. अधिकारियों ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. इसी तरह से भारी बारिश के कारण श्रीकंदपुरम नगर पालिका में भीषण जलभराव हुआ है. कन्नूर जिले में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने यहां लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है.
Aug 02, 2026
09:49 (IST)
राजौरी में नेशनल हाईवे पर भूस्खलन
19 जुलाई को अचानक आई बाढ़ के दौरान राजौरी-पुंछ नेशनल हाईवे (NH-144A) पर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ था. बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO) हाईवे से भूस्खलन का मलबा हटाकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. (इनपुट-ANI)
Aug 02, 2026
09:47 (IST)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटा
जम्मू-कश्मीर में भी लगातार बारिश की वजह से किश्तवाड़ जिले के छतरू इलाके में अचानक से बादल फट गया. जिससे यहां मकानों और दुकानों में पानी भर गया. वहीं कई नदियां उफान पर चल रही है. एहतियात के तौर पर किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिलों में स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में भी अगले कुछ घंटे तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 
Aug 02, 2026
09:45 (IST)
उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे धंसा
उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से रविवार को बद्रीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंस गया है. जबकि उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी लैंडस्लाइड हुआ है. ऐसे में यहां यातायात को वन वे कर दिया गया है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 1 हफ्ते तक तेज बारिश की संभावना जताई है. अगले 24 घंटे के लिए रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Aug 02, 2026
09:41 (IST)
ओडिशा को 500 करोड़ की राहत
ओडिशा में भी लगातार बारिश की वजह से पुरी समेत कई जिलों में बाढ़ आई है. जिसके बाद यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं राज्य की बाढ़ को देखते हुए केंद्र सरकार ने एडवांस में 500 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है. जिसके लिए सीएम मोहन चरण माझी ने केंद्र सरकार का आभार जताया है. ओडिशा के अलग-अलग जिलों में भी राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है.
No more content

Share this story on

#IndiaForKerala Telethon

Money Raised So Far

Contribute FOR KERALA FLOODS RELIEF

Why Kerala Needs Your Support

Kerala has been hit by the worst floods in a 100 years. The Kerala Government estimates Rs 21,000 crore will be needed to rebuild the state. The funds are required to rebuild hundreds of flooded villages, thousands of damaged and destroyed homes and 10,000 kilometres of ravaged roads.
 
This Onam as Kerala struggles to rebuild after the most devastating floods in a century, NDTV has organised a special telethon to raise funds for Kerala. We have specific goals - to enable the rebuilding of villages in the worst-affected districts and provide immediate assistance in terms of rehabilitation and food kits to people in the worst affected areas . All donations will go directly to our partner NGO Plan India.
 
Our focus will be coverage that makes a difference, stories with a heart, standing by people and making their experience a shared one to effect change.   
 
NDTV chose to report on this massive crisis with unwavering focus and commitment; having done that, now we look, as NDTV always does, to go beyond the news and make a difference to people's lives.

Videos

Show More

Upload Photos/Videos

The Kerala floods has caused massive devastation to life and property. About 357 people have died and lakhs have been relocated to relief camps. Send photos and videos of the rescue efforts, using the form below.

Opinion

  • Opinion: A Malayalam Sleeper Hit Spotlights Unsung Heroes Of 2018 Floods

    Opinion: A Malayalam Sleeper Hit Spotlights Unsung Heroes Of 2018 FloodsAnand Mathew

    Thursday May 25, 2023

    Through the microcosm of a small town in Kerala, '2018' tells the story of ordinary citizens coming together to save those in need, as they confront an unimaginable catastrophe.

  • Blogs: बाढ़ की वजह इंसानों की बनाई नीतियां?

    Blogs: बाढ़ की वजह इंसानों की बनाई नीतियां?Ravish Kumar

    Saturday August 10, 2019

    ज़मीन पर बाढ़ के कारण इंसानों की बनाई नीतियां हैं जिसे मैन मेड क्राइसिस कहते हैं. प्राकृतिक संसाधनों का बेख़ौफ़ इस्तमाल जलवायु परिवर्तन के कारणों को बढ़ाता है. इस बाढ़ को दो तरह से समझिए. दो महीने की बारिश अगर दो हफ्ते में हो जाए तो क्या होगा. क्यों ऐसा हो रहा है. आप मानें या न मानें जो लोग ऊंचे बांधों, कार्बन उत्सर्जन, और नदियों के किनारे निर्माण कार्यों को लेकर चेतावनी देते रहे हैं, जिन्हें हम एक्सपर्ट कहते हैं, बुलाते हैं और सुनकर भुला देते हैं, उनका मज़ाक उड़ाते हैं, लेकिन उनकी एक एक बात सही साबित होती जा रही है.