• Home/
  • वीडियो/
  • M3M Foundation: HPV जागरूकता को सरल, स्थानीय और रोचक बनाते हुए Awareness फैलाने की पहल

M3M Foundation: HPV जागरूकता को सरल, स्थानीय और रोचक बनाते हुए Awareness फैलाने की पहल

पारंपरिक खेलों, संगीत और डिजिटल कहानी-कथन के माध्यम से M3M फाउंडेशन, हरियाणा के तावड़ू में HPV वैक्सीन के प्रति जागरूकता के नए रास्ते बना रहा है। साँप-सीढ़ी, लूडो, गीतों और इंस्टाग्राम रील्स जैसे माध्यमों का उपयोग कर जानकारी को सरल बनाया जा रहा है और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर खुली बातचीत को बढ़ावा दे रही है। नूंह जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित यह कार्यक्रम समुदाय-आधारित स्वास्थ्य संचार के एक नवाचारी दृष्टिकोण को दर्शाता है।