क्या भारत आने वाले समय में ओलंपिक खेलों के वैश्विक मंच पर अपनी नई धाक जमाने के लिए तैयार है? ग्रासरूट टैलेंट (जमीनी स्तर की खेल प्रतिभाओं) को तराशने और भारत के साल 2036 ओलंपिक सपनों को एक मजबूत आधार देने की दिशा में 'M3M फाउंडेशन' ने एक बेहद सराहनीय और ऐतिहासिक पहल की है। फाउंडेशन का 'लक्ष्य स्पोर्ट्स प्रोग्राम' (Lakshya Sports Program) देश के कोने-कोने से उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें विश्वस्तरीय कोचिंग, अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर प्रदान कर रहा है।
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.