• Home/
  • AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: AI के 'महाकुंभ' का PM मोदी ने किया उद्घाटन, देखी तकनीक की झलक

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: AI के 'महाकुंभ' का PM मोदी ने किया उद्घाटन, देखी तकनीक की झलक

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: AI के 'महाकुंभ' का PM मोदी ने किया उद्घाटन, देखी तकनीक की झलक

AI impact summit 2026: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का सोमवार से आगाज हो गया. ग्लोबल साउथ में पहली बार हो रही इस समिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी का जायजा लिया. उन्होंने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर एआई की तकनीकी प्रगति देखी और स्टार्टअप्स, कंपनियों के प्रतिनिधियों से जानकारी ली. भारत मंडपम में 16 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक ये 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' चलेगा. इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में एआई की सुरक्षा, गवर्नेंस, नैतिक उपयोग, डेटा सुरक्षा और सॉवेरन एआई के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. यह समिट देश में उभरते एआई इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित किया गया है. इसमें 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं. यहां पर 13 देशों के मंडप बनाए गए हैं. इस एक्सपो में तमाम देशों के प्रतिनिधियों के अलावा दुनिया की नामचीन कंपनियां, स्टार्टअप्स, रिसर्च इंस्टिट्यूट्स के डेलिगेट्स भी हिस्सा ले रहे हैं. इस समिट का एक बड़ा आकर्षित 'युवाएआई' कार्यक्रम है. यह एक ग्लोबल यूथ चैलेंज है और इसका उद्देश्य छात्रों और युवा पेशेवरों में एआई को लेकर जागरूकता फैलाना है.

 

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates...

Feb 16, 2026
22:31 (IST)
AI पर चर्चा नहीं हुई तो भटक सकता है समाजः प्रसून जोशी
सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में कहा कि एआई मानव सभ्यता के लिए एक अभूतपूर्व पड़ाव है. यह ऐसा बदलाव है, जो मानव सोच, भविष्य और आपसी संबंधों को नई दिशा दे सकता है. एआई कोई छोटा बदलाव नहीं है, बल्कि यह ऐसा परिवर्तन है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया. अगर एआई के प्रभाव, उसके उपयोग और उससे जुड़े भविष्य पर गंभीर चर्चा नहीं की गई तो समाज भटक सकता है. एआई मानव जीवन में गहराई से उतर सकता है और खलबली भी मचा सकता है. ऐसे में उस पर चर्चा बेहद जरूरी है. इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो ऐसा ही मंच है, जहां लोग मंथन कर सकते हैं कि एआई के साथ मानव सभ्यता का रिश्ता कैसा होना चाहिए. 

Feb 16, 2026
21:55 (IST)
विप्रो के हरि शेट्टी बोले- AI से बदलेगी नौकरियों की सूरत, पर...
दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो के चीफ स्ट्रैटेजिस्ट और टेक्नोलॉजी ऑफिसर हरि शेट्टी ने एआई समिट में कहा कि एआई से आने वाले वर्षों में नौकरियों की प्रकृति में बड़ा बदलाव आएगा, लेकिन यह विकास और रोजगार के लिए एक बड़ा अवसर भी साबित होगा. उन्होंने मौजूदा एआई की तुलना बिजली के आविष्कार, स्टीम इंजन और इंटरनेट क्रांति जैसी ऐतिहासिक तकनीकी खोजों से की करते हुए कहा कि यह सबसे बड़े तकनीकी अवसरों में से एक है.  यह दुनिया भर के उद्योगों और अर्थव्यवस्थाओं को बदल देगा. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की हालिया रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने बताया कि एआई वैश्विक स्तर पर लगभग 17 करोड़ नई नौकरियां पैदा कर सकता है, जबकि करीब 9.2 करोड़ नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं. कुल मिलाकर 7 करोड़ से अधिक अतिरिक्त नौकरियां बनने की संभावना है. उन्होंने माना कि एआई से लोगों के काम करने के तरीके में बदलाव आएगा. कंपनियों और लोगों को नई स्किल्स सीखनी होंगी. उनका कहना था कि एआई वाला फ्यूचर डर का नहीं बल्कि अवसरों से भरा होगा. 

Feb 16, 2026
21:55 (IST)
विप्रो के हरि शेट्टी बोले- AI से बदलेगी नौकरियों की सूरत, पर...
दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो के चीफ स्ट्रैटेजिस्ट और टेक्नोलॉजी ऑफिसर हरि शेट्टी ने एआई समिट में कहा कि एआई से आने वाले वर्षों में नौकरियों की प्रकृति में बड़ा बदलाव आएगा, लेकिन यह विकास और रोजगार के लिए एक बड़ा अवसर भी साबित होगा. उन्होंने मौजूदा एआई की तुलना बिजली के आविष्कार, स्टीम इंजन और इंटरनेट क्रांति जैसी ऐतिहासिक तकनीकी खोजों से की करते हुए कहा कि यह सबसे बड़े तकनीकी अवसरों में से एक है.  यह दुनिया भर के उद्योगों और अर्थव्यवस्थाओं को बदल देगा. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की हालिया रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने बताया कि एआई वैश्विक स्तर पर लगभग 17 करोड़ नई नौकरियां पैदा कर सकता है, जबकि करीब 9.2 करोड़ नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं. कुल मिलाकर 7 करोड़ से अधिक अतिरिक्त नौकरियां बनने की संभावना है. उन्होंने माना कि एआई से लोगों के काम करने के तरीके में बदलाव आएगा. कंपनियों और लोगों को नई स्किल्स सीखनी होंगी. उनका कहना था कि एआई वाला फ्यूचर डर का नहीं बल्कि अवसरों से भरा होगा. 

Feb 16, 2026
21:50 (IST)
भारतीय सेना ने AI समिट में दिखाई देसी तकनीक की ताकत
भारतीय सेना ने इंडिया एआई समिट में ऐसी कई स्वदेशी एआई तकनीकें पेश की हैं, जिनका फायदा सिर्फ सेना को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी मिल सकता है. सेना ने ऐसा एआई एग्जाम सिस्टम प्रदर्शित किया, जो परीक्षा की कॉपी जांचने से लेकर नंबर देने और फीडबैक तैयार करने तक का काम खुद कर सकता है.  सेना ने भूस्खलन, बाढ़ और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं की तीन से सात दिन पहले तक की सटीक जानकारी देने वाला सिस्टम भी दिखाया है. इसके अलावा चेहरा पहचानने वाली एआई तकनीक भी दिखाई गई है, जो फोटो और वीडियो से तुरंत पहचान कर सकती है. इसके अलावा सेना ने ऐसा पोर्टेबल एआई सिस्टम भी दिखाया, जो दूरदराज या नेटवर्क से कटे इलाकों में भी काम कर सकता है. वाहनों की ट्रैकिंग से लेकर डीपफेक वीडियो पकड़ने वाली तकनीक और मोबाइल व वेबसाइट को साइबर हमलों से बचाने वाले एआई सिस्टम भी समिट में प्रदर्शित किए गए हैं. 

Feb 16, 2026
21:11 (IST)
AI से जुड़ेंगे खेत-किसान, शिवराज देंगे नया डिजिटल साथी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को देशभर के किसानों के लिए नया डिजिटल साथी 'भारत‑विस्तार' लॉन्च करेंगे. भारतीय कृषि और किसानों को स्मार्ट बनाने के लिए यह एआई आधारित प्लेटफॉर्म किसानों को फोन कॉल, चैटबॉट और आगे चलकर ऐप के जरिए मौसम, मंडीभाव, कीट‑रोग, मिट्टी, फसल सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर देगा. फेज‑1 में यह सुविधा हिंदी व अंग्रेजी में शुरू होगी और महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात सहित कई राज्यों के लाखों किसानों तक पहुंचेगी. 

Feb 16, 2026
21:09 (IST)
AI वाली हाइड्रोपोनिक खेती पर 214 करोड़ निवेश करेंगे उद्यमी
मैंगलोर की पनामा हाइड्रो-एक्स के संस्थापक और सीईओ विवेक राज की एक दशक पहले सूखे में पूरी फसल बर्बाद हो गई थी, अब वह कर्नाटक में महंगे मसाले और औषधीय पौधे उगाने के लिए एआई से लैस हाइड्रोपोनिक खेती में 214 करोड़ रुपये निवेश कर रहे हैं. हाइड्रोपोनिक खेती का मतलब बिना मिट्टी के केवल पानी और पोषक तत्वों के घोल का उपयोग करके पौधे उगाना है. उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ने कई साल तक शोध एवं विकास पर 146 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद चार पेटेंट वाली एआई टेक्नोलोजी विकसित की हैं.

Feb 16, 2026
20:41 (IST)
पहले दिन 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 500 ग्लोबल लीडर्स शामिल
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 5 दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की सोमवार को शानदार शुरुआत हुई. इसमें 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख तथा 60 मंत्री और उपमंत्री शामिल हैं. इनके अलावा 500 से अधिक ग्लोबल एआई एक्सपर्ट्स भी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें सीईओ, संस्थापक, शिक्षाविद, शोधकर्ता, सीटीओ और परोपकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं. 

Feb 16, 2026
20:37 (IST)
AI समिट के पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
Feb 16, 2026
19:23 (IST)
Create In India: सरकार लाएगी नया मिशन
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि सरकार जल्द ही 'क्रिएट इन इंडिया' मिशन लॉन्च करने जा रही है, जिसका फोकस उद्योग, रोजगार और भविष्य की जरूरतों पर होगा. इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत के मौजूदा संसाधनों को मजबूत बनाना, देश को दुनिया के सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करना और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार पेशेवर प्रतिभाएं तैयार करना है.
Feb 16, 2026
18:30 (IST)
पीएम मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का किया उद्घाटन
Feb 16, 2026
18:16 (IST)
AI Summit में आ रहे 300 से ज्यादा विदेशी पत्रकार
AI समिट कई मामलों में काफी अहम है. पूरे विश्व में यह ऐसा चौथा आयोजन है, जिसका गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में देसी-विदेशी मीडिया प्रतिनिधि आ रहे हैं. अब तक लगभग 300 से भी अधिक विदेशी पत्रकारों ने समिट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. भारत मंडपम के हॉल नंबर 1 में दो फ्लोर केवल मीडिया कर्मियों के लिए तैयार किए गए हैं. मीडिया स्टूडियो, कॉन्फ्रेंस रूम के अलावा वर्चुअल स्टूडियो और पॉडकास्ट के लिए अलग से इंतजाम हैं. मीडिया कर्मियों के लिए 500 से भी अधिक कंप्यूटर लगाए गए हैं. 

Feb 16, 2026
17:19 (IST)
AI सिर्फ तकनीकी नहीं, रणनीतिक मुद्दाः राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट 2026 ने एआई और टेक्नोलोजी से संबंधित चर्चाओं को आकार देने में भारत को वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है. समिट में अपने संबोधन में चड्ढा ने कहा कि एआई के शासन, विकास और जनहित में उपयोग को लेकर वैश्विक बहसों में भारत की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है. उनका कहना था कि एआई अब केवल एक तकनीकी मुद्दा नहीं बल्कि एक रणनीतिक मुद्दा है. मजबूत कंप्यूटिंग क्षमता और इन्फ्रास्ट्रक्चर वाले देश आने वाले वर्षों में विश्व पर हावी होने की संभावना रखते हैं. प्रोसेसिंग पावर और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर ही तय करेगा कि एआई युग में कौन से देश नेतृत्व करेंगे. 

Feb 16, 2026
16:23 (IST)
600 से अधिक स्टार्टअप्स दिखाएंगे इनोवेशन
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में 600 से ज्यादा हाई-कैपेसिटी स्टार्टअप्स हिस्सा लेंगे, जो अपने ऐसे समाधानों को प्रदर्शित करेंगे जो वास्तविक दुनिया में पहले से उपयोग में हैं. इसमें हेल्थकेयर, एग्रीटेक, एजुकेशन, साइबर सिक्योरिटी, शहरी विकास और अन्य सेक्टरों से जुड़े इनोवेशन शामिल होंगे, जो AI के ज़रिए समस्याओं के समाधान का रास्ता दिखाते हैं.

Feb 16, 2026
16:20 (IST)
AI समिट में 13 देशों के पविलियन
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में AI सिस्टम में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करने वाले 13 देशों के पवेलियन भी होंगे. इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका के पवेलियन शामिल हैं.

Feb 16, 2026
13:59 (IST)
Qualcomm कंपनी का बूस्टर K1 रोबोट बना हीरो
मशहूर कंपनी Qualcomm कंपनी का K1 रोबोट भारत मंडपम के पेविलियन मेंकुर्सी पर बैठा आराम कर रहा है. 5 सेमी लंबा K1 रोबोट सबसे उन्नत रोबोटिक्स शिक्षा के लिए इसका विकास किया गया है. 22 डिग्री स्वतंत्रता वाला ये ह्यूमनाइज्ड AI लैस रोबोट है. ये रोबोट मोशन कंट्रोल सिस्टम से लैस python और C++ जैसे प्लेटफार्म का समर्थन करता है. K1 रोबोट मोशन कंट्रोल के जरिए डांस से लेकर लोगों से बातचीत तक कर सकता है. इसी के वजह से ये लोगों के बीच उत्सुकता का विषय है.
Feb 16, 2026
13:58 (IST)
AI Summit में रोबोटिक डॉग
AI Summit में इस बार एक खास रोबोटिक डॉग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. देखने में बिल्कुल कुत्ते जैसा यह स्मार्ट डिवाइस तकनीक का शानदार उदाहरण है. इस रोबोटिक डॉग को खास परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया है. एक बार इसे दिशा (डायरेक्शन) दे दी जाए तो यह 24 घंटे तक लगातार किसी भी तय इलाके की तस्वीरें और वीडियो भेज सकता है. फ़िलहाल इस तरह की तकनीकी सेना इस्तेमाल कर रही है. सुरक्षा के लिहाज़ से यह बेहद उपयोगी माना जा रहा है. खासकर अगर किसी जगह बम होने की सूचना मिले, तो इंसान को जोखिम में डाले बिना इस डिवाइस को मौके पर भेजा जा सकता है. यह संदिग्ध जगह की लाइव तस्वीरें कंट्रोल रूम तक पहुंचाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे रोबोट सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और संवेदनशील इलाकों की निगरानी में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. AI Summit में मौजूद लोगों के लिए यह रोबोटिक डॉग आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बना रहा.
Feb 16, 2026
13:56 (IST)
AI Summit: Tesla से भी एडवांस है TCS कंपनी की लैब कार
AI Impact Summit में Tesla की लैब कार आकर्षण का केंद्र है. इस लैब कार में दुनिया की मशहूर Tesla कंपनी की कार से भी कुछ मायने में बेहतर है. मसलन Tesla company की कार AI level 4 से लैस है जबकि इस लैब कार में AI 5 लेवल की तकनीकी से काम करती है. हैरानी की बात ये है कि इसका AI सिस्टम कार में बैठे लोगों के चेहरे को पढ़कर सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है मसलन कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्श को अलर्ट करना या नींद आने पर सीट हिलाकर जगा देना और अगर कार में किसी की तबियत ख़राब होती है या ड्राइवर को हार्ट अटैक जैसी चीजे होने पर कार तुरंत पार्किंग में या सेफ्टी लेन में खड़ी हो जाएगी. यहां तक की फ़ॉग होने पर भी ये कार बिना दुर्घटना के ख़तरों कोस्टल सकती है. TCS कंपनी के अभिषेक कहते हैं कि फ़ॉग के लिए कई तरह के राडार सेंसर का सहारा लिया गया है. TCS दुनिया की बेहतरीन कार कंपनियों को AI तकनीकी मुहैय्या करा रही है.
Feb 16, 2026
12:58 (IST)
Day 3: 18 फरवरी, 2026- अनुसंधान संगोष्ठी और उद्योग सत्र
1. अनुसंधान संगोष्ठी और उद्योग सत्र (Research Symposium and Industry Session) 

तीसरा दिन अनुसंधान और अभ्यास को जोड़ने वाला रहेगा (The day will bridge research and practice). इस दिन अनुसंधान संगोष्ठी (Research Symposium) में शिक्षाविद, शोधकर्ता और थिंक टैंक अत्याधुनिक एआई अनुसंधान, उभरती पद्धतियों की जानकारी और साक्ष्य-आधारित पालिसी इनसाइट्स पेश करेंगे. 
उद्योग सत्र में ग्लोबल टेक लीडर्स/CEOs, स्टार्टअप और सेक्टर एक्सपर्ट्स AI से होने वाले फायदों और भविष्य में इसकी भूमिका पर मंथन और अहम तथ्य पेश करेंगे.
2. AI by HER: Global Impact Challenge (स्थान: सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली)
मुख्य वक्ता / पैनल चर्चा / गोलमेज़ (स्थान: भारत मंडपम / सुषमा स्वराज भवन / अंबेडकर भवन, नई दिल्ली)
3. एआई इम्पैक्ट एक्सपो (स्थान: भारत मंडपम)
Feb 16, 2026
12:58 (IST)
Day 2: 17 फरवरी, 2026- एप्लाइड AI पर केंद्रित सेमिनार
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में दूसरे दिन एप्लाइड एआई (Applied AI) पर केंद्रित एक सेमिनार के साथ-साथ स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, सशक्तिकरण और विकलांगताओं में एआई पर केसबुक सहित प्रमुख ज्ञान संग्रह (Knowledge Compendiums) रिलीज़ किया जायेगा.  

1. ज्ञान सार-संग्रह का विमोचन (Release of Knowledge Compendiums) - एआई स्वास्थ्य, ऊर्जा में एआई, एआई और जेंडर सशक्तिकरण, शिक्षा में एआई, एआई और कृषि, विकलांगता में एआई पर अलग-अलग केसबुक रिलीज़ किये जायेंगे ((स्थान: भारत मंडपम)
2. एप्लाइड एआई (Applied AI) पर सेमिनार ((स्थान: भारत मंडपम)
3. AI by HER: Global Impact Challenge ((स्थान: सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली)
4. मुख्य वक्ता / पैनल चर्चा / गोलमेज़ कांफ्रेंस (स्थान: भारत मंडपम / सुषमा स्वराज भवन / अंबेडकर भवन, नई दिल्ली)
5. एआई इम्पैक्ट एक्सपो (स्थान: भारत मंडपम)
Feb 16, 2026
12:52 (IST)
Day-1: 16 फरवरी, 2026:- PM मोदी आज शाम 5 बजे इंडिया एआई एक्सपो का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी आज शाम 5 बजे इंडिया एआई एक्सपो का उद्घाटन करेंगे (Venue: Bharat Mandapam). यह एक्सपो अगले पांच दिनों तक दुनिभर के इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत के नेताओं और सार्वजनिक संस्थानों को एक ही मंच पर लाएगा.
भारत मंडपम/सुषमा स्वराज भवन/अंबेडकर भवन में मुख्य व्याख्यान/पैनल चर्चा/roundtable सम्मेलन का आयोजन होगा.
पहला दिन राष्ट्रीय प्राथमिकताएं तय करेगा, ग्लोबल स्तर पर AI पर सहयोग को बढ़ावा देने के विकल्पों पर केंद्रित रहेगा देगा.
Feb 16, 2026
12:48 (IST)
India AI Impact Summit 2026 LIVE: PM मोदी करेंगे उद्घाटन, विश्‍व के कई दिग्‍गज होंगे शामिल
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसमें 15-20 राष्ट्राध्यक्षों, 50 से अधिक मंत्रियों और 40 से अधिक भारतीय और वैश्विक सीईओ के भाग लेने की उम्मीद है. प्रमुख उपस्थित लोगों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बायोकॉन समूह की अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन शामिल हैं.
No more content

Share this story on