
AI impact summit 2026: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का सोमवार से आगाज हो गया. ग्लोबल साउथ में पहली बार हो रही इस समिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी का जायजा लिया. उन्होंने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर एआई की तकनीकी प्रगति देखी और स्टार्टअप्स, कंपनियों के प्रतिनिधियों से जानकारी ली. भारत मंडपम में 16 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक ये 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' चलेगा. इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में एआई की सुरक्षा, गवर्नेंस, नैतिक उपयोग, डेटा सुरक्षा और सॉवेरन एआई के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. यह समिट देश में उभरते एआई इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित किया गया है. इसमें 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं. यहां पर 13 देशों के मंडप बनाए गए हैं. इस एक्सपो में तमाम देशों के प्रतिनिधियों के अलावा दुनिया की नामचीन कंपनियां, स्टार्टअप्स, रिसर्च इंस्टिट्यूट्स के डेलिगेट्स भी हिस्सा ले रहे हैं. इस समिट का एक बड़ा आकर्षित 'युवाएआई' कार्यक्रम है. यह एक ग्लोबल यूथ चैलेंज है और इसका उद्देश्य छात्रों और युवा पेशेवरों में एआई को लेकर जागरूकता फैलाना है.
Delhi: PM Modi inaugurates India AI Impact Expo at Bharat Mandapam in New Delhi pic.twitter.com/0wesz3wkXM
- IANS (@ians_india) February 16, 2026
मशहूर कंपनी Qualcomm कंपनी का K1 रोबोट भारत मंडपम के पेविलियन मेंकुर्सी पर बैठा आराम कर रहा है. 5 सेमी लंबा K1 रोबोट सबसे उन्नत रोबोटिक्स शिक्षा के लिए इसका विकास किया गया है. 22 डिग्री स्वतंत्रता वाला ये ह्यूमनाइज्ड AI लैस रोबोट है. ये रोबोट मोशन कंट्रोल सिस्टम से लैस python और C++ जैसे प्लेटफार्म का समर्थन करता है. K1 रोबोट मोशन कंट्रोल के जरिए डांस से लेकर लोगों से बातचीत तक कर सकता है. इसी के वजह से ये लोगों के बीच उत्सुकता का विषय है.
'India की AI यात्रा अभी शुरू हुई है', AI Impact Summit में बोले Wikipedia के को-फाउंडर जिमी वेल्स
AI इन एजुकेशन पर फोकस, छात्रों और शिक्षकों की होगी मदद; शिक्षा मंत्री ने गिनाए फायदे
NDTV AI Summit LIVE: भारतीय AI स्टार्टअप्स का जलवा, मानव गर्ग ने कहा- AI की ग्लोबल रेस में भारत सबसे आगे
Live Updates: राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग
