NDTV Real Estate Conclave
NDTV Real Estate Conclave

प्रॉपर्टी न्यूज़

  • Coronavirus की वजह से मकानों की कीमत आ सकती है 20 फीसदी की गिरावट: HDFC  के चेयरमैन दीपक पारेख

    Coronavirus की वजह से मकानों की कीमत आ सकती है 20 फीसदी की गिरावट: HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख

    Reported by Bhasha | Wednesday April 15, 2020 , नई दिल्ली

    एचडीएफसी के पारेख ने डेवलपरों को सुझाव दिया कि वह बहुत ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में ना रहें, यह दीर्घावधि में उनके कारोबार को प्रभावित करेगा. रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि रियल एस्टेट की कीमतें 20 प्रतिशत नीचे आनी चाहिए और यह आएंगी. मेरे हिसाब से नारेडको का अनुमान 10 से 15 प्रतिशत के बीच है। जबकि मेरा मत है कि हमें 20 प्रतिशत तक कीमतें नीचे आने के लिए तैयार रहना चाहिए.’’

  • बॉस ने ऑफिस के 198 लोगों में बांट दिए 70 करोड़, खुशी से रोने लगे लोग, Video में दिखा ये इमोशनल मोमेंट
    Written by Renu Chouhan | Friday December 13, 2019 , मैरीलैंड

    St. John Properties के मालिक सेंट जॉन का कहना है 'मैंने अपने कर्मचारियों को हॉलिडे बोनस देने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्होंने आठ देशों में 20 मिलियन स्क्वेयर फीट ऑफिस, रिटेल और वेयरहाउस बनाकर कंपनी को नई बुलंदी पर ले जाने का काम किया.

  • UGC ने होटल प्रबंधन और रियल एस्टेट पाठ्यक्रम में डिस्टेंस एजुकेशन पर लगाई रोक
    Reported by Bhasha | Sunday December 01, 2019 , नई दिल्ली

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने डिस्टेंस एजुकेशन से होटल प्रबंधन और रियल एस्टेट जैसे पाठयक्रम कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है. एक हालिया आधिकारिक आदेश में बताया गया है कि विभिन्न नियामक इकाईयों से मिली जानकारी के आधार पर होटल प्रबंधन, पाक कला और रियल एस्टेट मूल्यांकन पाठ्यक्रमों को डिस्टेंस एजुकेशन में 2019-20 और उसके बाद से मान्यता नहीं दी जाएगी.

  • आवास क्षेत्र के लिए सरकार का पैकेज : अटकी परियोजनाओं के लिए 25,000 करोड़ रुपये का कोष
    Bhasha | Wednesday November 06, 2019 , नई दिल्‍ली

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) बनाने की मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी.

  • सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: कंपनी दिवालिया हुई तो घर खरीदारों को भी माना जाएगा लेनदार
    Reported by Ashish Bhargava | Friday August 09, 2019 , नई दिल्ली

    अगर कंपनी दिवालिया घोषित होती है तो खर खरीदार भी लेनदार माने जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आईबीसी और RERA के तहत घर खरीदारों को वित्तीय लेनदारों के रूप में अधिकार दिया जाता है.

  • नोएडा- ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सर्किल रेट हुए कम, देखें VIDEO
    Reported by Saurabh Shukla | Thursday July 25, 2019 , नई दिल्ली

    पहले सुप्रीम कोर्ट के आम्रपाली फैसले ने हजारों घर खरीददारों को खुशी दी और अब गौतम बुद्ध जिला प्रशासन ने रियल एस्टेट को संकट से उबारने और संपत्ति के खरीददारों को राहत देने के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में सर्किल रेट नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है, कामर्शियल और ग्रुप हाउसिंग संपत्तियों के सर्किल रेट में कमी करने का प्रस्ताव किया गया है.

  • रीयल एस्टेट कंपनियों को आगामी बजट से हैं काफी उम्मीदें, नकदी संकट से जूझ रहा है सेक्टर 
    NDTVKhabar News Desk | Wednesday July 03, 2019 , नई दिल्ली

    सीबीआरई के चेयरमैन और सीईओ (भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका) अंशुमन मैगजीन ने कहा, ‘मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने पिछले कार्यकाल में क्षेत्र को पटरी पर लाने के इरादे से कई सुधारात्मक कदम उठाये लेकिन कोष जुटाने, पूंजी और नकदी से जुड़ी कई चुनौतियां अभी भी बाधा बनी हुई है.’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिये जाने के साथ रीयल्टी कंपनियां सरकार से बाह्य वाणिज्यिक उधारी नियमों में रियायत चाहती हैं.

  • घर खरीदने का सपना होगा साकार, जीएसटी की दरों में गिरावट
    NDTVKhabar News Desk | Sunday February 24, 2019 , नई दिल्ली

    आवासीय परियोजनाओं के लिए जीएसटी की ये दरें एक अप्रैल, 2019 से लागू होंगी. इस समय निर्माणाधीन या ऐसे तैयार मकान जिनके लिए काम पूरा होने का प्रमाणपत्र (कंप्लीशन सर्टिफिकेट) नहीं मिला हो, उन पर खरीदारों को 12 प्रतिशत की दर से जीएसटी देना पड़ता है. लेकिन वर्तमान व्यवस्था में मकान निर्माताओं को इनपुट (निर्माण सामग्री) पर चुकाये गए कर पर छूट का लाभ भी मिलता है.

  • इंश्योरेंस, रियल, ऑयल एंड एनर्जी समेत इन सेक्टरों को बजट 2019 से क्या है उम्मीदें
    NDTVKhabar News Desk | Friday February 01, 2019 , नई दिल्ली

    वित्त मंत्री पीयूष गोयल आज लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगे. इस बजट से कई सेक्टरों की अपनी-अपनी उम्मीदें हैं. पॉलिसीबाजार डॉट कॉम समूह के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी यशीश दहिया ने कहा, "बजट में आयकर अधिनियम (80सी के अतिरिक्त) के अंतर्गत एक अलग सेक्शन की शुरुआत की उम्मीद है.

  • बजट 2019: रीयल एस्टेट क्षेत्र को मिले उद्योग का दर्जा, डेढ लाख रुपये तक मूलधन के भुगतान पर मिले कर छूट
    NDTVKhabar News Desk | Wednesday January 30, 2019 , नई दिल्ली

    इससे रीयल एस्टेट क्षेत्र में मांग बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी. उन्होंने बजट पूर्व सिफारिशों में मकानों पर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) में भूमि की कीमत के लिए एबेटमेंट की दर एक तिहाई से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग की है. एबेटमेंट के तहत घटे मूल्य पर कर लगाया जाता है. नाइट फ्रेंक ने बजट पूर्व सिफारिश में कहा गया है कि क्षेत्र में मांग परिदृश्य अभी भी काफी दबाव में है तथा गैर- बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी) संकट से स्थिति और जटिल हुई है.

  • बजट 2019: रीयल एस्टेट सेक्टर ने मोदी सरकार से लगाई यह उम्मीद
    Bhasha | Tuesday January 29, 2019 , नई दिल्ली

    इस क्षेत्र की इकाइयां का कहना है कि इस क्षेत्र पर लागू होने वाले करों को तर्कसंगत बनाना उनके कारोबार की दृष्टि से ‘बहुत महत्वपूर्ण है’ और इसके साथ-साथ बजट में किफायती दर की आवास परियोजनाओं को और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए.

  • छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत: अब 40 लाख रुपये तक के कारोबार को जीएसटी से छूट
    Friday January 11, 2019 , नई दिल्ली

    छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुये जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी से छूट की सीमा को दोगुना कर 40 लाख रुपये कर दिया. इसके अलावा अब डेढ़ करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाली इकाइयां एक प्रतिशत दर से जीएसटी भुगतान की कम्पोजिशन योजना का फायदा उठा सकेंगी.

  • गौतम गंभीर की मुश्किलें बढ़ीं, धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने जारी किया वारंट
    Bhasha | Thursday December 20, 2018 , नई दिल्ली

    शिकायत के अनुसार, 17 फ्लैट खरीदारों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 2011 में गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में एक आने वाले एक प्रोजेक्ट में फ्लैटों की बुकिंग के वास्ते 1.98 करोड़ रुपए दिए थे लेकिन यह प्रोजेक्ट कभी शुरू नहीं हुआ. गंभीर रूद्र बिल्डवेल रिएलिटी प्राइवेट लिमिटेड और एच आर इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रोजेक्ट के निदेशक और ब्रांड एम्बेसेडर थे. 

  • कंप्लीट सर्टिफिकेट के साथ खरीदेंगे प्रोपर्टी तो नहीं देना होगा GST
    NDTVKhabar News Desk | Sunday December 09, 2018 , नई दिल्ली

    वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'निर्मित परिसरों, भवनों और तैयार फ्लैटों के खरीददारों को यह सूचित किया जाता है कि ऐसी स्थिति में जहां इनकी खरीद सक्षम अधिकारी द्वारा निर्माण पूरा होने का प्रमाण-पत्र जारी करने के बाद की गई हो, वहां ऐसी संपत्तियों पर वस्तु एवं सेवा कर प्रभावी नहीं होगा.'

  • दिल्ली: फ्लैट खरीदारों से फ्रॉड के आरोप में 3 बिल्डरों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
    Reported by Mukesh Singh Sengar | Saturday December 01, 2018 , नई दिल्ली

    दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 3 बिल्डरों को गिरफ्तार किया है. नोएडा के सेक्टर 107 में लोटस 300 प्रोजेक्ट के मामले में रियल एस्टेट कंपनी 3C के तीन डायरेक्टर निर्मल सिंह, सुरप्रीत सिंह और विदुर भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है. ईओडब्लू के अधिकारियों के मुताबिक 24 मार्च 2018 को होम बायर्स की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था. इस मामले में कई और शिकायतें भी मिली है. उनकी भी जांच की जा रही है.