कोविड-19 (COVID-19) न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ है. मेडेसिन्स सान्स फ्रंटियर्स (Médecins Sans Frontières) कोरोना महामारी की शुरुआत से ही लड़ाई में योगदान दे रहा है. संगठन के स्वास्थ्यकर्मी कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं. NDTV ने मेडेसिन्स सान्स फ्रंटियर्स के साथ मिलकर देश में कोरोवायरस से जंग में योगदान दे रहे मेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए पहल #UniteWithoutBorders की है. इसी पर देखिए दो घंटे का विशेष टेलीथॉन कार्यक्रम. अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड की कार्यकारी उपाध्यक्ष और पूर्व CII अध्यक्ष शोबना कामिनेनी ने कहा कि जब तक कोरोना की वैक्सीन बन नहीं जाती तब तक हम हर एक व्यक्ति का इलाज करेंगे, जो फ्रंटलाइन पर है और उन्हें जो कुछ भी ज़रूरत है, उसकी मदद करेंगे.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.