राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने के लिए 100 फीट ऊंचे तिरंगा पोल पर PTZ यानी पैन-टिल्ट-जूम कैमरे लगाए जाएंगे. यह एक मोटराइज्ड वीडियो डिवाइस होता है, जो दूर से ही बाएं-दाएं और ऊपर-नीचे घूम सकता है और इमेज को जूम कर सकता है. इससे एक से चार किलोमीटर रेंज से आग, धुएं और कॉन्स्ट्रक्शन की दिन-रात निगरानी की जा सकती है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिरसा ने इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का उद्घाटन किया, जहां 30 डिपार्टमेंट, AI कैमरे और वायु प्रहरी टीमें 760 साइट्स पर नजर रखेंगी. इन कैमरों को कनॉट प्लेस जैसी जगहों पर 100 फीट से भी ऊंचे झंडों वाले पोल पर लगाए जाने की तैयारी हो रही है. इन कैमरों के जरिए प्रदूषण की रोकथाम की जाएगी. दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर इस तरह के 100 कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है.
रियल टाइम रखी जाएगी निगरानी...
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर देश का सबसे अत्याधुनिक सेंटर है, जहां 30 से ज्यादा डिपार्टमेंट जुड़े होंगे. AI कैमरे और वायु प्रहरी नाम की दर्जन से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं, जो बॉडी कैमरे से लगातार हॉटस्पॉट की निगरानी करेंगी.
दिल्ली में 760 से ज्यादा कॉन्स्ट्रक्शन साइट्स पर कैमरे लगाकर मॉनिटर किया जाएगा. सफाई की मशीन कहां-कहां काम कर रही है, उसकी रियल टाइम पोजीशन भी मिलती रहेगी. आने वाले दिनों में पेट्रोल पंप पर लगे ANP कैमरे की लाइव फीड भी कमांड सेंटर के पास रहेगी.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में एक नवंबर से दूसरे शहरों की पुरानी गाड़ियों की नो एंट्री, जानें और कौन-कौन से नियम होंगे लागू
NO PUC NO FUEL आज से लागू...
दिल्ली में आज यानी 1 अक्टूबर से करीब 500 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर वैध प्रदूषण सार्टिफिकेट नहीं होगा, तब तक आपको ईंधन नहीं मिलेगा. अगर आपकी गाड़ी की समय सीमा खत्म हो गई है, तो गाड़ी जब्त भी हो सकती है. पर्यायवरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं, अगर प्रदूषण सार्टिफिकेट वैध नहीं है, तो ईंधन नहीं मिलेग. पिछले साल भी इसे लागू किया गया था लेकिन इस साल और सख्ती बरती जाएगी.
यह भी पढ़ें : सावधान! दिल्ली-NCR में कल से PUC नहीं तो पेट्रोल नहीं, प्रदूषण को लेकर सख्त नियम लागू
'गैस चैंबर' बनी दिल्ली के लिए बारिश ही सहारा, पर IMD ने दे दी बैड न्यूज, कहा - क्लाउड सीडिंग भी नहीं आएगा काम
Reported by: पल्लव बागला, Edited by: चंदन सिंह राजपूतदिल्ली-नोएडा में प्रदूषण का पहरा, GRAP-3 के बीच 5वीं तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई
Edited by: चंदन सिंह राजपूतदिल्ली की हवा पहले से ज्यादा जहरीली, CSE रिपोर्ट में खुलासा, 2026 में प्रदूषण ने तोड़े पिछले सालों के रिकॉर्ड
Reported by: हिमांशु शेखर मिश्रा, Edited by: अनुभव शाक्य© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.