दिल्ली में ठंड के दस्तक के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी सभी प्रकार के प्रदूषण की जकड़ में आती जा रही है और शहर में वायु की गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में बनी हुई है. हालांकि, एक नवीनतम अनुसंधान के अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की दर में कमी आई है.
दिल्ली के 35 निगरानी केंद्रों में से 14 ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया, जबकि शनिवार को यह संख्या 11 थी.
दिल्ली का इलाका | AQI @ 6.00AM | कौन सा 'जहर' | कितना औसत |
आनंद विहार | 367 | PM 2.5 का लेवल हाई | 317 |
मुंडका | 332 | PM 10 लेवल हाई | 310 |
वजीरपुर | 350 | PM 10 लेवल हाई | 285 |
जहांगीरपुरी | 345 | PM 10 लेवल हाई | 309 |
आरके पुरम | 343 | PM 2.5 का लेवल हाई | 263 |
ओखला | 296 | PM 10 लेवल हाई | 243 |
बवाना | 366 | PM 2.5 का लेवल हाई | 366 |
विवेक विहार | 320 | PM 10 लेवल हाई | 277 |
नरेला | 321 | PM 10 लेवल हाई | 321 |
अशोक विहार | 331 | PM 2.5 का लेवल हाई | 267 |
द्वारका | 324 | PM 10 लेवल हाई | 278 |
पंजाबी बाग | 330 | PM 2.5 का लेवल हाई | 283 |
रोहिणी | 344 | PM 10 लेवल हाई | 295 |
इन केंद्रों में आनंद विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, पटपड़गंज, रोहिणी, शादीपुर, सोनिया विहार और वजीरपुर शामिल हैं.
इस बीच, शनिवार को उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में पराली जलाने की 45 घटनाएं, हरियाणा में 15 और उत्तर प्रदेश में 30 घटनाएं दर्ज की गईं.
अध्ययन में कहा गया है कि पिछले महीने दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती गई, केवल 27 सितंबर से 29 सितंबर के बीच पीएम 2.5 का मान राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों (एनएएक्यूएस) से नीचे दर्ज किया गया.
अध्ययन के अनुसार, वर्तमान में पीएम 2.5 का स्तर पहले से ही लगभग 110 µग्राम प्रति घन मीटर है और आने वाले सप्ताहों में यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ जाएंगी.
सर्दियों के महीनों के दौरान, दिल्ली को गंभीर प्रदूषण का सामना करना पड़ता है. यह स्थिति कई कारणों से उत्पन्न होती है जैसे हवा की कम गति, गिरता तापमान, उच्च नमी का स्तर और प्रदूषण कणों की उपस्थिति, जो संघनन के लिए सतह के रूप में कार्य करते हैं.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहने की संभावना है.अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
मानकों के मुताबिक शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच को ‘खराब', 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब' तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर' माना जाता है.
Earth Day 2025: आज पृथ्वी दिवस पर सभी को भेजें ये मैसेजेस, यहां से देखकर स्पीच भी कर सकते हैं तैयार
Written by: सीमा ठाकुरदिल्ली में बंद होंगी पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां? जानें प्रदूषण से निपटने का सरकारी प्लान
Reported by: Chandan Prakash Bhardwajड्रोन, ग्रीन जोन, रूफ टॉप गार्डेन... दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार का एक्शन प्लान तैयार
Reported by: रवीश रंजन शुक्ला, Edited by: आलोक कुमार ठाकुरIndia improves its ranking in the 2025 pollution report, dropping from third to fifth place.
In an unprecedented sight on Wednesday evening, a 15-minute power blackout was observed in many areas of the national capital, including entire Lutyens' Delhi.
The Delhi Cabinet on Wednesday approved a proposal to conduct five cloud-seeding trials to be overseen by IIT-Kanpur.
Air pollution side effects: Here we discuss how exposure to air pollution constantly can affect your health.
Two-year-old Sumaiya Ansari, a resident of India's Byrnihat town which is ranked the world's most polluted metropolitan area by Swiss Group IQAir, was battling breathing problems for several days before she was hospitalised in March and given oxygen.
................................ Advertisement ................................
Opinion | Why Indians Have Just Given Up On Air Pollution CrisisTanushree Ganguly
Friday December 20, 2024While some may argue that people in Delhi are now more aware of air pollution than they were a decade back, my rebuttal would be that awareness does not mean that people are concerned.
Opinion | You Must Outrage Over Filthy Air More Than Once A YearJyoti Pande Lavakare
Tuesday December 10, 2024Delhi welcomed us with monsoon rains and mangos. We were home. Fast forward a couple of years, in the winter of 2012, I found myself in denial about something other parents, mostly expats, were calling toxic air.
Opinion | Delhi's Air Pollution Situation Is Like A Bad MarriageNishtha Gautam
Friday November 22, 2024On a good day, such as today, the AQI reading in Delhi is 407. We are jubilant at the sickly sunshine trickling through the slightly dissipated smog. At least its not 1600.
दिवाली... पराली... सियासी जुगाली!Ashwini kumar
Monday November 18, 2024दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का समाधान तो आज तक मिला नहीं. हर साल चिंतित होकर हम-आप सांसों की तकलीफ के साथ-साथ दिल और ब्लड प्रेशर के मरीज भी क्यों बनें?
घर में कैद बुजुर्ग और हांफते लोग, दिल्ली की सांसों में घुला ये कैसा रोग?Nidhi Kulpati
Friday November 08, 2024हमारी हवा जहरीली हो रही है. गुरुवार की शाम को जब मैं इस मुद्दे पर लिखने बैठी तो AQI लगातार 400 पार जाकर दम घोंट रहा था. बहुत लोगों को यह मामला बोरिंग लगे, लेकिन जब आप अपने साथ काम करने वालों को खांसते-हांफते देखते-सुनते हैं, तो चिंता होने लगती है. सुबह उठते ही दरवाजे खिड़कियां खोलने के लिए डॉक्टर मना कर रहे हैं. बड़े बुजुर्गों के लिए तो मॉर्निंग वॉक बाहर की दुनिया से सीधे संपर्क का ज़रिया है, लेकिन डॉक्टर इसकी भी मनाही कर रहे हैं.