अदाणी ग्रुप (Adani Group) की रिन्यूएबल एनर्जी फर्म और भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Ltd) ने कमजोर बाजार परिस्थितियों के कारण अमेरिकी चुनावों के बाद (US elections) तक अपनी $1.2 बिलियन आईजी-रेटेड ऑफरिंग स्थगित कर दी. हाइब्रिड आरजी में 1,840 मेगावाट के ऑपरेशनल
विंड सोलर हाइब्रिड एसेट्स शामिल थीं, जिसके लिए फिच और मूडीज़ रेटिंग से आईजी रेटिंग मिली थी. यह भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट के सबसे मजबूत क्रेडिट में से एक है.
सूत्रों के अनुसार, अदाणी ग्रीन एनर्जी अमेरिकी चुनावों के खत्म होने का इंतजार कर रही है.चुनाव के बाद, जब बाजार स्थिर हो जाएगा, तब कंपनी फिर से अमेरिकी डॉलर बॉन्ड मार्केट में 20 साल के ग्रीन नोट्स की बिक्री के जरिये पैसे जुटाने की कोशिश करेगी.उन्हें उम्मीद है कि चुनाव के बाद बाजार अच्छा होगा और उन्हें अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. शानदार क्रेडिट हाइलाइट्स के साथ कंपनी निवेशकों को फिर आकर्षित करने की कोशिश करेगी.
AGEL ने मंगलवार को IG-रेटेड हाइब्रिड RG नोट्स लॉन्च किए लेकिन सावधानीपूर्वक विचार के बाद, इसे अमेरिकी चुनावों के बाद स्थगित करने का निर्णय लिया. अभी बाजार में थोड़ी उथल-पुथल चल रही है. अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं, इसलिए कंपनी को लगता है कि चुनाव के बाद बाजार की स्थिति और अच्छी होगी. कंपनी को लगता है कि अगर चुनाव के बाद यह प्रोजेक्ट शुरू करेगी तो उसे ज्यादा फायदा होगा. इससे बेहतर प्राइसिंग और रिजल्ट्स मिलेंगे.
कंपनी प्रस्तावित बॉन्ड से जुटाए गए पैसे का उपयोग अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए विदेशी मुद्रा में लिया गया कर्ज चुकाने का काम करेगी. अमेरिकी चुनाव या नए साल की छुट्टियों के बाद जनवरी 2025 के दूसरे हफ्ते में पर बॉन्ड लाने पर विचार कर रही है.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट आते लोग क्यों जलाने लगे अमेरिकी झंडे? दंगे का ट्रंप कनेक्शन
Edited by: Ashutosh Kumar Singhचर्चिल, जॉर्ज बुश से इंदिरा तक एक ही कहानी - WAR हीरो, चुनाव ZERO; ट्रंप-नेतन्याहू का क्या होगा?
Reported by: Nikhil Dubey, Edited by: अभिषेक पारीक'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्स© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.