
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) राष्ट्रपति चुनाव में हुई अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं और यह बात मानने को तैयार नहीं हैं वो डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) से मुकाबला हार गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर से जो बाइडेन से हारने की बात ठुकरा दी और जोर दिया है कि वह चुनाव जीते हैं. अभी हाल में ट्रंप ने एक ट्वीट किया था, जिससे लग रहा था कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है, लेकिन उसके तुरंत बाद ही उन्होंने जीत का दावा भी कर दिया.
ट्रंप ने सोमवार को अपने ट्वीट में लिखा, "मैं यह चुनाव जीता हूं!" सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने इस ट्वीट पर फ्लैग लगाकर लिखा है कि "आधिकारिक सूत्रों ने इस चुनाव को अलग-अलग तरीके से टिप्पणी की है."
I WON THE ELECTION!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 16, 2020
हाल ही में ट्रंप ने ट्वीट किया था, ‘‘वह (बाइडेन) जीत गये क्योंकि चुनाव में धांधली हुई. किसी पर्यवेक्षक को अनुमति नहीं दी गई. एक धुर वामपंथी निजी स्वामित्व वाली कंपनी डोमिनियन को मतों को सारिणीबद्ध करने का काम दिया गया जिसकी साख खराब है और घटिया उपकरणों से यह काम किया गया जो टेक्सास चुनाव (जिसमें मैं बहुत मतों से जीता) के लिए भी सही साबित नहीं हुए थे. फर्जी और मूक मीडिया.''
पिछले हफ्ते, अमेरिकी के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने 270 इलेक्टोरल वोट हासिल करने के बाद जो बाइडेन को विजेता घोषित कर दिया था.
इलेक्टोरल कॉलेज वोट की ताजा गिनती के अनुसार, बाइडेन को 538 में से 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों में जीत मिली है. ट्रंप को 232 इलेक्टोरल कॉलेज वोट में जीत मिली है. उन्होंने पेनसिल्वेनिया, नेवादा, मिशिगन, जॉर्जिया और ऐरिजोना समेत अनेक राज्यों में चुनाव परिणामों को चुनौती दी है. उन्होंने विस्कोन्सिन में पुन: गणना की भी मांग की है.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
