अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जिताने के लिए 270 मिलियन डॉलर (2200 करोड़ रुपये) खर्च किए थे. जिसके साथ ही वे देश के सबसे बड़े राजनीतिक दानकर्ता बन गए हैं. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का खुले तौर पर समर्थन किया था और जमकर उनका प्रचार भी किया था. साथ ही ट्रंप के चुनाव प्रचार में खुलकर पैसे भी खर्च किए. नए संघीय दस्तावेज़ों के अनुसार स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ मस्क ने अमेरिका पीएसी को 238 मिलियन डॉलर का दान दिया था, जो एक राजनीतिक कार्य समिति है जिसकी स्थापना उन्होंने ट्रंप का समर्थन करने के लिए की थी.
इसके अलावा 20 मिलियन डॉलर आरबीजी पीएसी को दिए थे, जो एक ऐसा समूह था जिसने गर्भपात के प्रमुख मतदाता मुद्दे पर ट्रंप की कट्टरपंथी छवि को नरम करने के लिए विज्ञापन का उपयोग किया था. वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार दान देने के मामले में एलन ने टिम मेलन को पीछे छोड़ दिया है. जिन्होंने लगभग 200 मिलियन डॉलर का दान रिपब्लिकन को दिया था और रिपब्लिकन के शीर्ष दाता थे.
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने एलन मस्क की मदद को याद रखा और उन्हें डोज़ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है. दरअसल अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया विभाग बनाने का ऐलान किया था. इस विभाग का नाम डोज़ (Department of Government Efficiency, DOGE) रखा गया था. इस विभाग की जिम्मेदारी एलन मस्क के साथ-साथ विवेक रामास्वामी को दी गई है. यह विभाग सरकारी कामकाज के काम के आउटपुट को बढ़ाने के कदमों पर काम करेगा साथ ही सरकारी खर्च को कम करने पर भी काम करेगा.
इसके अलावा अरबपति अंतरिक्ष यात्री जेरेड इसाकमैन, जिन्होंने मस्क की स्पेसएक्स के साथ सहयोग किया है, उन्हें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का प्रमुख नियुक्त किया गया है.
भारत पर कम टैरिफ से टेंशन में युनूस! चुनाव से 3 दिन पहले अमेरिका की बांग्लादेश से सीक्रेट ट्रेड डील की तैयारी
Edited by: Ashutosh Kumar Singhडोनाल्ड ट्रंप की गुगली में फंसे पुतिन! 2016 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की धांधली के आरोपों की होगी जांच
Edited by: Ashutosh Kumar Singhबांग्लादेश में चुनाव बाद किसकी बन रही सरकार? US संबंध बनाने में जुटा तो बढ़ी भारत की टेंशन
Edited by: विजय शंकर पांडेय© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.