
कमला हैरिस (Kamala Harris) ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति चुनाव जीत अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए हैं. वे ऐसा करने वाली पहली महिला, पहली अश्वेत अमेरिकी और पहली एशियाई अमेरिकी बन गई हैं. गौरतलब है कि 77 साल के जो बिडेन (Joe Biden) अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं. बिडेन के दूसरे कार्यकाल की उम्मीद नहीं है, इसलिए 56 वर्षीय कमला हैरिस 2024 में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हो सकती हैं.
बता दें कि कमला हैरिस के माता और पिता भारत और जमैका से आए थे. कमला ने अपनी पार्टी की ओर से 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन किया था और पार्टी के दूसरे उम्मीदवारों बिडेन और अन्य का मुकाबला किया था. हालांकि वे पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो गईं थीं.
डेमोक्रेट नामांकन के लिए दौड़ के बाद, बिडेन ने अगस्त में कमला का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए सुझाया था. कैलिफोर्निया की अमेरिकी सीनेटर ने अपने करियर में कई प्रथम स्थान हासिल किए हैं. उन्होंने सैन फ्रांसिस्को की पहली महिला जिला अटॉर्नी के रूप में कार्य किया और कैलिफोर्निया की पहली महिला थीं, जिन्हें अटॉर्नी जनरल चुना गया.
सीनेट की सुनवाई में अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र और तत्कालीन सुप्रीम कोर्ट के नॉमिनी ब्रेट कवानुआग से पूछताछ के बाद वह 2017 में छाईं रहीं. सीनेट की सुनवाई के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प से उनकी तीखी पूछताछ भी देखी गई. सीनेट की एकमात्र अश्वेत महिला के रूप में, वह मई में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद नस्लीय न्याय और पुलिस सुधार पर एक अग्रणी आवाज बनकर उभरी.
आरोप है कि कमला हैरिस ने पुलिस गोलीबारी और गलत सजा के मामलों की जांच करने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अक्सर कमला हैरिस पर कठोर वामपंथ का हिस्सा होने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी दावा किया है कि बिडेन की जीत का मतलब है कि एक महीने में राष्ट्रपति के रूप में हैरिस बिडेन की जगह ले लेंगी.
लेकिन कमला हैरिस बिडेन की टीम में एक लो प्रोफाइल के साथ खुश हैं. वे अक्सर ये बात करते नजर आईं कि बिडेन देश के लिए क्या करेंगें. बता दें कि हैरिस ने वकील डगलस एहमॉफ से शादी की. उनके दो बच्चे हैं. हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को कैलिफोर्निया के ओकलैंड में हुआ था. उनकी मां श्यामला गोपालन, एक कैंसर जीवविज्ञानी, तमिलनाडु से अमेरिका आईं थीं और उनके पिता, डोनाल्ड जे हैरिस, एक अर्थशास्त्री, थे जो जमैका से अमेरिका आए थे.
ट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमट्रंप के चुनाव अभियान को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने डाक वोट पर रोक की मांग ठुकराई
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहफॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
