
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि संभावित राजनयिक समझौते की उम्मीदों के कारण तेल की कीमतों में लगभग 10 डॉलर प्रति बैरल की रिकॉर्ड गिरावट आई है. उन्होंने दावा किया कि ईरान समझौता करने के लिए पहले से कहीं ज्यादा इच्छुक है और उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. हालांकि दूसरी ओर ईरान ने साफ किया है कि वह कूटनीति के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी सैन्य कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेल की कीमतें 'बहुत तेजी से गिर रही हैं' और लगभग 10 डॉलर प्रति बैरल तक नीचे आ गई हैं. उनके मुताबिक बाजार को भरोसा है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की संभावना कम हो गई है.

तेल की कीमतों पर ट्रंप का दावा
Photo Credit: NDTV (ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट)
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि लोग मान रहे हैं कि ईरान के साथ टकराव नहीं होगा और इसी वजह से तेल बाजार में गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि ईरान जल्द से जल्द समझौता करना चाहता है और यह संभव भी हो सकता है.
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान के पास पैसे और ईंधन की कमी है तथा वहां महंगाई 300 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है.
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने हाल में संकेत दिया है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि वॉशिंगटन किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा. ट्रंप ने कहा, 'हम ईरान को कभी परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देंगे. वे यह समझ चुके हैं और हाल में उन्होंने भी कहा है कि हमारे पास परमाणु हथियार नहीं होंगे.'
Axios को दिए एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करने के फैसले में जल्दबाजी नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ईरान के साथ लगातार बातचीत कर रही है और वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है. हालांकि समझौते तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है. ट्रंप के अनुसार, 'एक या दूसरे तरीके से हम कुछ करेंगे, लेकिन कोई जल्दबाजी नहीं है.'
रिपोर्टों के अनुसार कतर के मध्यस्थों ने अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत फिर से शुरू कराने के लिए एक प्रारूप समझौता तैयार किया है. बताया गया है कि इस मसौदे में तीन दिन की विश्वास बहाली संबंधी प्रक्रियाएं शामिल हैं, जिनके बाद दोनों देशों के बीच औपचारिक वार्ता आगे बढ़ सकती है. कतर के मध्यस्थ अली अल-थावादी इस सिलसिले में तेहरान भी पहुंचे हैं.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी संभावित समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं. फॉक्स न्यूज से बातचीत में वेंस ने कहा कि अमेरिका को लगता है कि कुछ प्रगति हुई है और प्रशासन बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रखेगा.
वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि तेहरान कूटनीति और सैन्य दोनों परिस्थितियों के लिए तैयार है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई की गई तो उसका पहले से अधिक मजबूत जवाब दिया जाएगा. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भी कहा कि वार्ता को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब वॉशिंगटन की है और अमेरिका को नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करनी चाहिए.
इस बीच ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप से 3 नवंबर के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्पों पर विचार करने का आग्रह किया है.
यह भी पढ़ें : 'अमेरिका कुछ ही दिनों में ईरान पर कर सकता है परमाणु हमला, ट्रंप पर नेतन्याहू का दबाव'- टकर कार्लसन का दावा
'48 घंटे में होर्मुज खुल जाएगा अगर यह शर्त मान ली', ट्रंप की चुनावी हार के बाद ईरान के तेवर बदले
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलईरान अब साफ कह रहा है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने मध्यस्थों की 'शटल डिप्लोमेसी' यानी आना-जाना करके बातचीत कराने की कोशिश को बड़ा झटका दिया है. हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. पिछले कुछ दिनों में कोई तरक्की नहीं हुई है, और इसकी बड़ी वजह अमेरिकी चुनाव के नतीजे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
