
अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से वर्चुअल नॉमिनेशन को सील कर लिया है. यानी उनकी उम्मीदवारी पक्की हो गई है. जो बाइडेन के US इलेक्शन से नाम वापस लेने के बाद कमला हैरिस ने कैंपेन शुरू किया था. डेमोक्रेटिक पार्टी के डेलीगेट्स भारतीय समय के मुताबिक, उम्मीदवार चुनने के लिए वोटिंग गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे शुरू हुई. शुक्रवार रात 11 बजे तक कमला हैरिस ने वर्चुअल नॉमिनेशन के लिए पर्याप्त वोट हासिल कर लिए थे. नियमों के मुताबिक, अमेरिका में 6 अगस्त को शाम सुबह 4 बजे तक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुनने के लिए वोट डाल सकते हैं. इसके बाद नतीजों की घोषणा होगी.
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कमला हैरिस को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए 1976 वोटों की जरूरत है. उम्मीद जताई जा रही है कि वे यह आंकड़ा आसानी से पार कर लेंगी. वोटिंग पूरी तरह से खत्म होने के बाद कमला उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी कर सकती हैं. इसके बाद दोनों नेता अमेरिका में नए सिरे से चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेंगे.
कमला हैरिस ने शुक्रवार को डेमोक्रेटिक पार्टी से वर्चुअल नॉमिनेशन को सील करने के बाद अमेरिका वासियों का शुक्रिया अदा किया है. 59 वर्षीय कमला हैरिस ने पार्टी के साथ जश्न में कहा, "मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं."
बता दें कि 21 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तबीयत का हवाला देते हुए राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया था. उन्होंने कमला हैरिस को समर्थन दिया था. डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला इस रेस में इकलौती दावेदार हैं.
59 वर्षीय कमला हैरिस ने मैराथन मतदान के दूसरे दिन पर्याप्त वोट हासिल करने के बाद एक पार्टी समारोह में फोन पर कहा, "मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं."
डेमोक्रेटिक पार्टी ने वर्चुअल नामांकन प्रक्रिया का निर्णय लिया है - जो महामारी से प्रभावित 2020 के मतदान की तरह है - क्योंकि ओहायो में नवंबर चुनाव के लिए प्रमुख दलों को अपने प्रमाणित उम्मीदवारों के नाम प्रस्तुत करने के लिए 7 अगस्त तक की समय सीमा है.
वर्चुअल रोल कॉल 2024 सम्मेलन की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है, हालांकि व्यावहारिक रूप से उत्सव वास्तव में तब शुरू होगा जब हजारों पार्टी समर्थक 19 अगस्त को शिकागो में एकत्रित होंगे.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
