
अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा (Lady Gaga) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लेडी गागा कैलिफोर्निया में पिंक कलर के बूट में कैट वॉक करते हुए वैलेट बॉक्स में वोट डालते हुए दिख रही हैं. सिंगर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- बैलट ड्रॉप ऑफ रियलिटी. लेडी गागा (Lady Gaga) जिस लुक में वोट डालने पहुंची थी वह देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि यह बिल्कुल गर्मी के दिनों का क्वारंटाइन लुक है.
इस वायरल वीडियो में लेडी गागा (Lady Gaga) के लुक की बात करें तो उनकी जितनी तारीफ कि जाए कम है. लेडी गागा ने ग्रे कलर की क्रोमेटिका स्वेटशर्ट पहन रखी थी. साथ ही मास्क लगाया हुआ था. लेकिन इस वीडियो में एक चीज जो सबसे खास थी लेडी गागा का पिंक कलर का बूट. लेडी गागा ने 7 इंच के हाई हिल्स पहन रखे थे जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. सिर्फ इतना ही नहीं जिस तरीके से बहुत ही आराम से लेडी गागा हाई हील्स में कैट वॉक करते हुए वोट डालने आईं थी उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि साधारण सी चीज को भी खास बनाना उन्हें आता है.
इस वी़डियो में आप देख सकते हैं कि लेडी गागा बेहद स्टाइलिश अंदाज में अपनी कार से निकलती हैं और बैलेट बॉक्स में वोट डालती हैं और फिर बॉक्स के पास खड़े होकर पोज भी देती हैं. वैसे तो लेडी गागा हर वक्त स्टाइलिश अंदाज में नजर आती हैं लेकिन वोट डालते वक्त उनका यह अंदाज फैंस को काफी अच्छा लग रहा है और वह इस वीडियो पर खूब कमेंट और लाइक्स भी कर रहे हैं. आपको बता दें कि लेडी गागा के इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
