
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी पर विचार कर रहे हैं. अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. हालांकि रुबियो ने साफ कहा कि ट्रंप प्रशासन में बने रहना ही उनकी योजना है. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल वह 2028 के चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं करना चाहते.
अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में मार्को रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंत तक प्रशासन में काम करना 'हमेशा से उनकी योजना' रही है. उन्होंने उन रिपोर्टों को भी खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि वह ट्रंप प्रशासन से बाहर निकलने पर विचार कर रहे हैं. रुबियो ने कहा, 'सच कहूं तो मुझे नहीं पता ऐसी बातें कहां से आती हैं.'
मार्को रुबियो को लंबे समय से 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित रिपब्लिकन दावेदारों में गिना जाता है. हालांकि उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'मैं 2028 के बारे में अब बिल्कुल बात नहीं करूंगा.' रुबियो ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान वर्तमान जिम्मेदारियों पर है.
न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत के दौरान रुबियो ने कहा कि उन्हें अपना काम पसंद है और प्रशासन छोड़ने की बातें उन्हें हैरान करती हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जब लोग कहते हैं कि वह अपना पद छोड़ने वाले हैं तो मैं पूछता हूं, कौन-सा पद?'
मार्को रुबियो ट्रंप प्रशासन में दो महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं. वह अमेरिका के विदेश मंत्री होने के साथ-साथ राष्ट्रपति ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी हैं. रिपोर्टों के अनुसार, मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले वह चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप के साथ मंच पर भी नजर आए थे. एक रैली में उन्होंने समर्थकों की भीड़ को संबोधित भी किया था. इसी वजह से उनके राजनीतिक भविष्य और संभावित राष्ट्रपति पद की दावेदारी को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं.
इससे पहले ब्लूमबर्ग न्यूज ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि रुबियो ट्रंप प्रशासन छोड़ने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि उन्होंने व्हाइट हाउस के अधिकारियों से पद छोड़ने की संभावना पर चर्चा की थी और उन्हें प्रशासन में बने रहने के लिए कहा गया था. हालांकि इन दावों का अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जोरदार खंडन किया.
ग्लोबल पब्लिक अफेयर्स के सहायक विदेश मंत्री डिलन जॉनसन ने ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को 'पूरी तरह मनगढ़ंत' बताया. उन्होंने द इंडिपेंडेंट की उस रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि रुबियो 2028 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं. जॉनसन ने उस रिपोर्ट को 'पूरी तरह निराधार फेक न्यूज' करार दिया.
मार्को रुबियो पहले यह कह चुके हैं कि यदि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस राष्ट्रपति पद की दौड़ में उतरते हैं तो वह उनका समर्थन करेंगे. जेडी वेंस को भी 2028 के संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवारों में शामिल माना जाता है.
यह भी पढ़ें : रुबियो की बातें कहीं ईरान पर नये हमले जल्द होने का इशारा तो नहीं!
ट्रंप की चुनावी हार पर जेलेंस्की, मोजतबा और किम की बहन का आया रिएक्शन; बाकी देशों ने भी दिए बयान
Edited by: विजय शंकर पांडेयएलन मस्क ने हटाया 'रिपब्लिकन को वोट दो' वाला पोस्ट, ट्रंप की हार पर चुटकी भी ली
Written by: अनुभव शाक्यअमेरिका मिडटर्म चुनाव 2026: अपने 'गढ़' भी हार गई ट्रंप की पार्टी, समझिए आखिर कैसे हुआ ये?
Reported by: Akshobh Giridharadasअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव वाले दिन से जब से फ्रांसीसी कलाकार ने यह आर्टवर्क दुनिया को दिखाया है, तब से इसने ऑनलाइन और ट्रंप टावर के आसपास मौजूद सबका ध्यान खींच लिया है. कई लोग रुककर इसकी तस्वीरें खींच रहे हैं.
अमेरिका की जनता ने दिखा दिया है कि यह लोकतंत्र सभी के लिए है, यहां विभाजनकारी राजनीति के लिए जगह नहीं है. इन मुस्लिम उम्मीदवारों ने इलाज, मकान, इमिग्रेशन, नागरिक अधिकार और इजरायल-फिलिस्तीन पर अमेरिका की नीति जैसे मुद्दों पर मिडटर्म चुनाव लड़ा था.
