
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) ने अपने पति के लिए चुनाव प्रचार करते हुए मंगलवार को कहा कि अमेरिका के लोगों का मनोबल कोरोनावायरस (Coronavirus) से अधिक शक्तिशाली है और राष्ट्रपति एक योद्धा हैं. उन्होंने कहा, “डोनाल्ड एक योद्धा हैं. वह अपने देश से प्रेम करते हैं और आप लोगों के लिए प्रतिदिन संघर्ष करते हैं.” मेलानिया ने कहा, “इतिहास में पहली बार, इस देश के नागरिकों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिदिन अपने राष्ट्रपति के साथ तत्काल और सीधा संवाद किया. वह अपनी बात जिस तरह से रखते हैं उससे मैं हमेशा सहमत नहीं होती लेकिन उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह उन लोगों से सीधा संवाद कर सकें जिनके लिए वह काम कर रहे हैं.”
पेंसिल्वेनिया राज्य में पहली बार सार्वजनिक तौर पर प्रचार अभियान में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें न केवल एक मरीज बल्कि ‘‘चिंतित मां और पत्नी'' के तौर पर भी कोविड-19 के प्रभावों का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ है. मेलानिया ट्रंप ने कहा, “मैं जानती हूं कि इस शांत दुश्मन ने बहुत से लोगों की जान ली है. इस कठिन समय में मेरे परिवार की प्रार्थनाएं और संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं.”
व्हाइट हाउस के डॉक्टर का दावा- डोनाल्ड ट्रम्प से अब किसी को कोरोना का खतरा नहीं
उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि अमेरिका के लोगों का मनोबल इस वायरस से अधिक शक्तिशाली है. हमने यह साबित किया है कि हम इस अप्रत्याशित चुनौती से निपट सकते हैं और हम यह करके दिखाएंगे. अनिश्चितता के इस समय में आगे आकर जिन्होंने सहायता की है मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं. अग्रिम मोर्चे पर काम काम करने वाले- शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और बहुत से अन्य लोगों के प्रति मेरा और मेरे पति का आभार.”
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

