अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग (Rahul Gandhi On Election Commission) पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं. बोस्टन की ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जितने युवा हैं, वहां उससे ज्यादा वोटिंग हुई है. उन्होंने चुनाव आयोग पर निष्पक्षता से समझौता करने का भी आरोप लगाया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश की चुनाव प्रणाली में काफी समस्या है.
)
महाराष्ट्र में वोटिंग पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने पूछा था वीडियोग्राफी हो रही है या नहीं. चुनाव आयोग ने इनकार कर दिया और नियम भी बदल दिया. उन्होंने कहा कि अब आप वोटिंग की वीडियोग्राफी की मांग भी नहीं कर सकते. अमेरिका में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निष्पक्षता से समझौता करने और सिस्टम में कुछ बहुत बड़ी गड़बड़ी होने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने ये बात सार्वजनिक तौर पर कई बार कही है. कॉमनवेल्थ के समय पर भी अमेरिका में जाकर ऐसा बयानबाजी की थी. उनके तमाम नेता भी भारत के खिलाफ बोल रहे थे.
)
ऐसा पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने विदेश में जाकर इस तरह की बयानबाजी की है. इससे पहले भी वह इस तरह के बयान दे चुके हैं. वहीं बीजेपी राहुल गांधी के बयान पर हमलावर है. बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के बयान को लेकर उन पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता विदेश जाकर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं. ये उनकी पहचान बन गई है. अब संबित पात्रा भी उन पर हमलावर हैं.
अमेरिका में डीजल टैक्स फ्री, ट्रंप ने चुनावी रेवड़ी पार्ट 2 का किया ऐलान
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं मिडटर्म इलेक्शन, कितने सदस्य चुने जाते हैं
Written by: डॉ मनन द्विवेदीट्रंप को भारत क्यों आ रहा याद? ब्राजील के चुनाव को लेकर कर दिया गलत पोस्ट
Edited by: चंदन वत्सईरान जंग की वजह से अमेरिका में तेल की कीमतें बढ़ी हैं और इसका असर डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी पर पड़ रहा है. पहले ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद हर अमेरिकी वयस्क को 5000 डॉलर देने का वादा किया और अब टैक्स फ्री रेड डीजल सबके लिए उपलब्ध करा दिया है.
इस साल नवंबर में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन कैसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेक अमेरिका ग्रेट अगेन और अमेरिका फर्स्ट नीति की परीक्षा होगी, बता रहे हैं अमेरिकी मामलों के जानकारी डॉक्टर मनन द्विवेदी.
ब्राजील के चुनाव पर पूरे लैटिन अमेरिका की नजर है. हाल के सालों में इस क्षेत्र के कई देशों में दक्षिणपंथी नेता राष्ट्रपति चुने गए हैं. इनमें से कई नेताओं के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ करीबी राजनीतिक रिश्ते हैं.
अमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
