
US election: अमेरिका में नवंबर में होने वाले चुनाव में मौजूदा डेमोक्रेट राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और रिपब्लिकन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में राजनीतिक ध्रुवीकरण के माहौल में एक-दूसरे के सामने होंगे. इस महत्वपूर्ण चुनाव का माहौल ट्रम्प की हत्या की कोशिश से काफी गर्मा गया है.
अमेरिका में 5 नवंबर 2024 को चुनाव होंगे और जनवरी 2025 में अगले राष्ट्रपति पदासीन हो जाएंगे. यहां अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया की टाइमलाइन दी जा रही है.
ट्रंप का नामिनेशन
विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में 15 से 18 जुलाई तक रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन होगा. इसमें पार्टी औपचारिक रूप से डोनाल्ड ट्रम्प को अपना उम्मीदवार नामिनेट करेगी.
टेलिविजन चैनलों पर बहस
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 23 जुलाई या 13 अगस्त की प्रस्तावित तारीखों में से किसी एक दिन अमेरिकी टेलीविजन चैनल सीबीएस पर ट्रम्प से बहस करने पर सहमति जताई है. ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज की ओर से आयोजित किए जाने वाले उपराष्ट्रपति पद के डिबेट का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है.
फॉक्स न्यूज ने दोनों पक्षों को पत्र लिखकर 23 जुलाई, 13 अगस्त या फिर पार्टी सम्मेलनों के बाद की अन्य तीरीखों में डिबेट का सुझाव दिया है. ट्रम्प का चुनाव अभियान चलाने वालों ने अब तक यह नहीं बताया है कि ट्रम्प सीबीएस पर कमला हैरिस से डिबेट करेंगे या नहीं. बाइडेन की ओर से भी यह नहीं बताया गया है कि हैरिस फॉक्स न्यूज पर डिबेट करेंगी या नहीं.

बाइडेन के नामिनेशन के लिए वर्चुअल रोल कॉल
डेमोक्रेट्स बाइडेन को नामिनेट करने के लिए वर्चुअल रोल कॉल की तैयारी कर रहे हैं. यह सात अगस्त तक होगा. यह ओहियो में ओरीजनल बैलेट सर्टिफिकेशन की समय सीमा है. हालांकि स्टेट ने अपनी समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है. इस प्रक्रिया में शामिल चार लोगों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि वर्चुअल रोल कॉल जुलाई के अंत में होगा. बाइडेन का आधिकारिक नामिनेशन अगस्त के अंत में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में किया जाना था. शिकागो में 19 से 22 अगस्त तक डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन होगा.
बाइडेन और ट्रम्प के बीच दूसरी बहस एबीसी द्वारा आयोजित की जाएगी. यह 10 सितंबर होगी.
18 सितंबर को हो सकता है ट्रंप को सजा का ऐलान
अमेरिका में 18 सितंबर की तारीख महत्वपूर्ण है. डोनाल्ड ट्रम्प ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन्हें किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है. यदि जज मैनहट्टन हश मनी केस में उनकी दोषसिद्धि बरकरार रखने का फैसला करते हैं तो उनको 18 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी. उन्हें एक पोर्न स्टार को चुप कराने के लिए राशि देने का मामला छिपाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी करने का दोषी पाया गया है.

चुनाव 5 नवंबर को
अमेरिका में 5 नवंबर को चुनाव होगा. इसके नतीजे नवंबर के अंत तक आने की संभावना है. अगर मुकाबला करीबी रहा और मेल-इन बैलेट इसमें एक कारण रहा तो चुनाव परिणाम आने में कई दिन लग सकते हैं.
6 जनवरी को घोषित होंगे नतीजे
जनवरी में 6 तारीख को उप राष्ट्रपति की अध्यक्षता में कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन में इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों की गिनती होगी. इसके बाद वे नतीजे घोषित करेंगे. पिछले चुनाव में 6 जनवरी 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने उप राष्ट्रपति माइक पेंस की आलोचना की थी. इसके पीछे कारण यह था कि पेंस ने कांग्रेस को बाइडेन की जीत को प्रमाणित करने से रोकने की कोशिश करने से इनकार कर दिया था. उस दिन वाशिंगटन में दंगाइयों ने हमला किया था और कुछ लोगों ने वोटों की गणना रोकने की कोशिश करते हुए "माइक पेंस को फांसी दो" के नारे लगाए थे. बाद में कांग्रेस के दोनों सदनों ने बाइडेन की जीत को प्रमाणित किया था.
कांग्रेस ने इलेक्टोरल काउंट रिफॉर्म और प्रेसिडेंशियल ट्रांजिशन इम्प्रूवमेंट एक्ट 2022 पारित किया है. इसके तहत किसी स्टेट के नतीजों को चुनौती देने पर विचार करने के लिए सदन और सीनेट के पांचवें हिस्से की मंजूरी की जरूरत होती है. यह पहले की तुलना में बहुत अधिक ऊंचा मानदंड है. पहले प्रत्येक सदन से कोई भी सीनेटर चुनौती दे सकता था.
20 जनवरी को होगा शपथ समारोह
जनवरी में 20 तारीख को नए राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति का शपथग्रहण समारोह होगा. इस समारोह में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति को आधिकारिक रूप से पद की शपथ दिलाई जाएगी.
यह भी पढ़ें-
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास अमेरिका को किस राह ले जाएगा? दुनिया में इसका क्या असर पड़ेगा
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
