अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presdential Elecion) के नतीजे सामने आ गए हैं. डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) राष्ट्रपति और कमला हैरिस (Kamala Harris) उपराष्ट्रपति होंगी. उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस ने शनिवार को कहा कि उनकी जीत महिलाओं के लिए सिर्फ एक शुरुआत है. अमेरिकी इतिहास में इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं. जीत के बाद जो बाइडेन और कमला हैरिस ने अमेरिका के नागरिकों को संबोधित किया.
कमला हैरिस ने एक रैली में कहा, "इस कार्यालय मैं पहली महिला हो सकती हूं, लेकिन आखिरी महिला नहीं होऊंगी." उन्होंने कहा, "हर छोटी बच्ची, जो आज रात मुझे देख रही है, उसे लगेगा यह संभावनाओं का देश है."
कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया है ''हार्दिक बधाई कमला हैरिस! आपकी सफलता अग्रणी है. यह सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए भी बहुत गर्व की बात है. मुझे विश्वास है कि आपके समर्थन और नेतृत्व से भारत-अमेरिका संबंध और भी मजबूत और जीवंत हो जाएंगे.''
बता दें कि भारतवंशी कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है. वह अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं. यही नहीं, हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी.
राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार रहे जो बाइडेन ने अगस्त में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में हैरिस को चुना था. राष्ट्रपति पद के अपने सपनों को हैरिस ने चुनाव प्रचार हेतु वित्तीय संसाधनों के अभाव का हवाला देते हुए त्याग दिया था. अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी बाइडेन की किसी समय हैरिस कटु आलोचक थीं. 56 वर्षीय हैरिस सीनेट के तीन एशियाई अमेरिकी सदस्यों में से एक हैं.
(भाषा के इनपुट के साथ)
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तव© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.