अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कमला हैरिस से काफी आगे चल रहे हैं. शुरुआती रुझान को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि इस चुनाव में ट्रंप जीत सकते हैं. ट्रंप की जीत की संभावनाओं को बीच एलन मस्क, जो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं, ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शुरुआत रुझानों को देखते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट भी किया. इस पोस्ट में उन्होंने स्पेस एक्स के रॉकेट का वीडियो भी पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि आज के चुनाव को देखकर ऐसा ही महसूस कर रहा है. साथ ही उन्होंने अमेरिका के झंडे के साथ टीम अमेरिका भी लिखा है.
What today's election feels like!
— Elon Musk (@elonmusk) November 5, 2024
🇺🇸🇺🇸🇺🇸Team America 🇺🇸🇺🇸🇺🇸 pic.twitter.com/uwlscqDzMz
यह चुनाव एलन मस्क के लिए सिर्फ राजनीतिक समर्थन तक सीमित नहीं है. बताया जाता है कि इस चुनाव में एलन मस्क की कई बड़ी कंपनियों की किस्मत भी दांव पर लगी है.एलन मस्क ने इस चुनाव में खुलकर डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था. मस्क की कंपनियों SpaceX और टेस्ला को अमेरिका सरकार से कई बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलने की उम्मीद है. साथ ही सरकार की तरफ से इन कंपनियों को अलग से सब्सिडी भी मिल सकती है. ऐसे में अगर ट्रंप को चुनाव में जीत मिलती है तो इसका सीधा फायदा एलन मस्क को हो सकता है.

एलन मस्क चुनाव से पहले भी कई बार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट कर चुके हैं. आपको बता दें कि एक्स पर एलन मस्क के 202 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. ऐसे में चुनाव से पहले मस्क के एक ट्वीट से डोनाल्ड ट्रंप को अब चुनाव में फायदा होता दिख रहा है.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
