अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चुनाव में धोखाधड़ी के अपने आरोपों को रविवार को फिर दोहराया. उन्होंने बिना किसी सबूत के कहा कि वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की गई थी और चुनाव धोखे (stolen election) से जीता गया. ट्रंप ने महत्वपूर्ण राज्यों में मतगणना की वैधता पर बार-बार सवाल उठाए हैं. रविवार सुबह ट्रंप ने कई ट्वीट किए.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘हमारा मानना है कि वे लोग चोर हैं. मशीनों में गड़बड़ी की गई. चुनाव में धोखाधड़ी हुई. ब्रिटेन के सर्वश्रेष्ठ मतदान सर्वेक्षक ने आज सुबह लिखा कि चुनाव में निश्चित ही धोखाधड़ी हुई. यह कल्पना करना भी नामुमकिन है कि बाइडेन ने इनमें से कुछ राज्यों में ओबामा को भी पीछे छोड़ दिया.''
हालांकि, ट्रंप ने अभी हार नहीं मानी है और उनका कहना है कि आधिकारिक रूप से प्रमाणित मतगणना की घोषणा अभी तक नहीं की गई है. दरअसल, कुछ प्रमुख मीडिया संस्थानों ने रूझानों के आधार पर तीन नवंबर के चुनाव में जो बाइडेन को विजेता घोषित किया है.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तव© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.