
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान असाधारण परिस्थितियों में ऐतिहासिक अभियान का नेतृत्व करने के लिए बुधवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सराहना की. बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका ने आज जिन्हें देखा वह वो कमला हैरिस थीं जिन्हें मैं जानता हूं और जिनकी मैं बहुत प्रशंसा करता हूं. वह एक जबरदस्त साथी और ईमानदार, साहस तथा गुणों से भरी लोक सेवक रही हैं.''
उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने इस राष्ट्रपति चुनाव में असाधारण परिस्थितियों में आगे बढ़कर एक ऐतिहासिक अभियान का नेतृत्व किया.'' उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि जब मैं 2020 में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बना तो कमला को चुनना मेरा पहला फैसला था. यह मेरा सबसे अच्छा फैसला था. उनकी कहानी अमेरिका की सबसे अच्छी कहानी का प्रतिनिधित्व करती है. जैसा कि उन्होंने आज स्पष्ट किया, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह इस कहानी को जारी रखेंगी.''
जो बाइडन ने कहा, ‘‘वह उद्देश्य, दृढ़ संकल्प और खुशी के साथ लड़ाई जारी रखेंगी. वह सभी अमेरिकियों के लिए विजेता बनी रहेंगी. सबसे बढ़कर, वह एक ऐसी नेता बनी रहेंगी, जिसे हमारे बच्चे आने वाली पीढ़ियों तक देखेंगे क्योंकि वह अमेरिका के भविष्य पर अपनी मुहर लगाती हैं.''
आज की 10 बड़ी खबरें: अमेरिकी चुनाव, NC को झटका, बागेश्वर विवाद और शेयर बाजार में तेजी समेत बड़ी खबरें
Edited by: रविकांत ओझाUS Midterm Poll: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए वोटिंग शुरू... ट्रंप की ताकत बढ़ेगी या घटेगी? जानें सबकुछ
Written by: चंदन सिंह राजपूततेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट; ट्रंप बोले- समझौता चाहता है ईरान, परमाणु हथियार नहीं बनाने की भी बात मानी
Written by: अजय कुमार पटेलआज की 10 बड़ी खबरों में अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के रुझानों का टाइमलाइन, राहुल गांधी की पंजाब रैली, नेशनल कॉन्फ्रेंस को झटका, बागेश्वर धाम विवाद, शेयर बाजार में तेजी, मौसम अलर्ट, क्रिकेट और IPL से जुड़े बड़े अपडेट शामिल हैं.
US Midterm Poll: अमेरिका में मिडटर्म चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है. इस चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. करीब 5.87 करोड़ मतदाता पहले ही अर्ली वोटिंग या मेल-इन बैलेट के जरिए मतदान कर चुके हैं.
ट्रंप ने दावा किया कि तेल के दाम करीब 10 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गए हैं क्योंकि ईरान समझौता चाहता है. अमेरिका-ईरान वार्ता और परमाणु कार्यक्रम को लेकर नए बयान सामने आए हैं.
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि हाल के हफ्तों में अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर किए गए सीमित हमलों की श्रृंखला में यह सबसे ताजा हमला है. ईरान की सरकारी मीडिया ने भी केशम द्वीप पर कई विस्फोटों की पुष्टि की है.
3 नवंबर को अमेरिका में मिडटर्म चुनाव हैं. इससे तय होगा कि संसद, गवर्नर और स्थानीय पदों पर किसका कंट्रोल रहेगा. सीनेट और हाउस दोनों में कड़ी टक्कर है. यहां 4 सवाल और उनके जवाब के जरिए अमेरिका के पूरे मिडटर्म चुनाव को समझिए.
भारत में राहुल गांधी, रघुल गांधी और हेमा मालिनी जैसे डमी उम्मीदवारों की कहानियां पहले सुर्खियां बन चुकी हैं. अब अमेरिका के अलास्का में भी ऐसा ही मामला राजनीतिक भूचाल का कारण बन गया है. डोनाल्ड ट्रंप इसे चुनावी साजिश और वोटर फ्रॉड बता रहे हैं.
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'वोट चोरी' से जुड़े मुद्दे पर बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि जो व्यक्ति वोटर फ्रॉड का ऐसा सबूत देगा, उसे 10 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा.
ट्रंप ने कांग्रेस द्वारा मंजूर की गई अरबों डॉलर की विदेशी सहायता को भी रोक दिया है या रद्द कर दिया है. कई डेमोक्रेट्स इस कटौती से नाराज हैं और उनका कहना है कि वे इस फंडिंग को फिर से बहाल करने की कोशिश करेंगे.
मिशिगन की एक रैली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रैपर निकी मिनाज को लेकर एक भद्दा कमेंट किया था. हालांकि, कुछ देर बाद ही ट्रंप ने सफाई भी दी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने रविवार को फिर से चुनावी जीत हासिल कर ली. इस नतीजे से लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वाशिंगटन के बीच कुछ दूरी बनी रहेगी. उन्होंने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराया है जो पूर्व दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे हैं.
