अमेरिका में 4 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections 2024) होने जा रहा है. ट्रंप या कमला हैरिस, कौन जीतेगा ये हर कोई जानना चाहता है. हालांकि रिजल्ट आने पर ही ये पता चल सकेगा कि जनता का आशीर्वाद किसे मिला है. ट्रंप और हैरिस दोनों के बीच कांटे की टक्कर है. ऐसे में ये कह पाना बहुत ही मुश्किल है कि कौन जीतेगा. इस बीच फेमस अर्थशास्त्री क्रिस्टोफ़ बरॉड (Christophe Barraud) ने भविष्यवाणी की है कि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे.
"दुनिया के सबसे सटीक अर्थशास्त्री" के रूप में जाने जाने वाले बरॉड ने आखिर ये भविष्यवाणी क्यों की है, इसके पीछे खास वजह है. उनका ये पूर्वानुमान फाइनेंशियल मार्केट सिग्नल्स समेत विभिन्न मैट्रिक्स पर आधारित है. उन्होंने 5 नवंबर को ट्रंप के नेतृत्व वाली "जीओपी क्लीन स्वीप" की तरफ इशारा किया है.
मार्केट सिक्योरिटीज मोनाको के चीफ इकोनॉमिस्ट और रणनीतिकार बरॉड पिछले 12 सालों में से 11 सालों में ब्लूमबर्ग की आर्थिक पूर्वानुमान रैंकिंग में शीर्ष पद पर रहे है. उन्होंने 38 साल की उम्र में अपनी नई भविष्यवाणियों को विश्वसनीयता से ट्रैक रिकॉर्ड बनाए रखा है. बैरौड के मुताबिक, सीनेट पर जीओपी संभवतः कब्जा जमा लेगी.
उनका कहना है कि ट्रंप की जीत के तुरंत बाद 10 साल के ट्रेजरी बॉन्ड शॉर्टली 4.5 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. उनके प्रशासन की नीतियों का पता चलने पर यह संभावित रूप से 5 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. उन्होंने भविष्यवाणी की है कि ट्रंप प्रशासन के तहत, अमेरिकी जीडीपी आम सहमति वाले पूर्वानुमानों को पार कर सकती है, जिसमें 2024 में 2.6 प्रतिशत और 2025 में 1.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है.
चुनाव परिणाम चाहे जो भी हो, लेकिन बरॉड ने सुझाव दिया कि आने वाले समय में अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन जारी रख सकती है. हालांकि, उनका कहना है कि बंटी हुई कांग्रेस संभवतः ट्रंप की कई प्रस्तावित घरेलू नीतियों को रोक देगी, जिससे उनका ध्यान टैरिफ की तरफ शिफ्ट होगा. जिससे दीर्घकालिक अमेरिकी और वैश्विक आर्थिक विकास धीमा हो सकता है.
इससे पहले अमेरिका के 5 राष्ट्रपति चुनावों की सफलतापूर्वक भविष्यवाणी करने वाले मशहूर सांख्यिकीविद् नैट सिल्वर ने भी कमला हैरिस के खिलाफ ट्रंप की जीत का संकेत दिया था. उन्होंने खुलासा किया कि उनका झुकाव ट्रंप की तरफ है. उनके राष्ट्रपति चुनाव जीतने की संभावना 53.1 प्रतिशत है. हालांकि उन्होंने उनके गट फील पर ज्यादा भरोसा न करने की चेतावनी भी दी.
इस सबके बीच पिछले दस राष्ट्रपति परिणामों में से 9 की सटीक भविष्यवाणी करने वाले एलन लिक्टमैन, जिनको अमेरिका का "नास्त्रेदमस" कहा जाता है, उनका मानना है कि कमला हैरिस जीतेंगी. लिक्टमैन ने निष्कर्ष निकाला कि हैरिस के पास आठ कीज पर बढ़त है जबकि ट्रंप के पास सिर्फ तीन पर.
कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट आते लोग क्यों जलाने लगे अमेरिकी झंडे? दंगे का ट्रंप कनेक्शन
Edited by: Ashutosh Kumar Singhचर्चिल, जॉर्ज बुश से इंदिरा तक एक ही कहानी - WAR हीरो, चुनाव ZERO; ट्रंप-नेतन्याहू का क्या होगा?
Reported by: Nikhil Dubey, Edited by: अभिषेक पारीक'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्स© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.