
अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है और ऐसे में सभी देशों की नज़रें अमेरिका पर टिकी हुई हैं. राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. इसी बीच थाईलैंड के एक बेबी पिग्मी हिप्पोपोटामस मू डेंग ने अपनी भविष्यवाणी कर दी है और बताया है कि अमेरिका की जनता एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप को अपना राष्ट्रपति चुनने वाली है.
वायरल वीडियो में इंटरनेट सेंसेशन मू डेंग को पानी से बाहर बुलाया गया और उसे चारा के रूप में खाना दिया गया. बेबी हिप्पो को दो तरबूज दिए गए थे, जिन पर उम्मीदवालों के नाम लिखे हुए थे और वह सीधे रिपब्लिकन लीडर के नाम वाले तरबूज के छिलके से बनी फलों की टोकरी के पास जाती है और उसका भरपूर आनंद लेती है. यह वीडियो थाईलैंड के सी राचा में खाओ खेओ ओपन चिड़ियाघर में बनाया गया है.
Moo Deng, famous baby hippo, predicts Donald Trump will win the election. pic.twitter.com/UqUnRhU0Nr
— The Rabbit Hole (@TheRabbitHole84) November 4, 2024
मू डेंग की भविष्यवाणी सभी सर्वों और पोल्स के मुताबिक ही है. एटलसइंटेल के नए सर्वे के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सभी प्रीडिक्शन में आगे चल रहे हैं, खासकर सभी सात स्विंग राज्यों में. सर्वे से पता चलता है कि लगभग 49% रिस्पोंडेंट ने कहा है कि वो आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को वोट देंगे क्योंकि रिपब्लिक उनके काउंटरपार्ट डेमोक्रेट कमला हैरिस पर 1.8% वोट की बढ़त बनाए हुए हैं.
यहां तक कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री क्रिस्टोफ बैरॉड, जिन्हें "दुनिया के सबसे सटीक अर्थशास्त्री" के रूप में भी जाना जाता है ने "ट्रंप की जीत" की भविष्यवाणी की है.
🇺🇸 #USElection2024 | Looking at different metrics such as betting markets, polls, election modelers' forecasts, financial markets, as of now, the most probable outcomes are:
— Christophe Barraud🛢🐳 (@C_Barraud) October 28, 2024
1️⃣ #Trump victory
2️⃣ #GOP clean sweep
*Polymarket: https://t.co/wHYuypGbPm
*Kalshi:… pic.twitter.com/RV2DlCw9Ft
जुलाई 2024 में जन्मी मू डेंग एक सेलिब्रिटी हिप्पो है और अपनी चंचल हरकतों की वजह से इंटरनेट सेंसेशन बन गई है. छोटे आकार की यह प्राणी तब वायरल हुई जब उसके मालिकों ने उसके घर से टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर उसके वीडियो पोस्ट किए.
हाल ही में अपनी मूनवॉक के कारण वह चर्चाओं में आई थी. जो अमेरिकी गायक-डांसर माइकल जैक्सन के प्रतिष्ठित डांस मूव की याद दिलाता है.
Whoa stop everything….Moo Deng doing the moonwalk 🤣 pic.twitter.com/vVKmXfIADN
— Wu Tang is for the Children (@WUTangKids) October 1, 2024
एक पब्लिक पोल के माध्यम से नामित, मू डेंग का नाम थाई में "उछलते हुए सूअर" के रूप में अनुवादित होता है. वह जल्द लुप्त होने वाले पिग्मी हिप्पो का चेहरा बन गई है. उसकी लोकप्रियता के कारण सितंबर की शुरुआत में चिड़ियाघर के राजस्व 4 गुना बढ़ गई है.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
