
US Election Results 2020: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में मंगलवार रात शुरू हुई मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. इस बीच ट्रम्प ने कहा है कि हम जीत रहे हैं. व्हाइट हाउस से अपने संबोधन में ट्रम्प ने कहा, "चुनाव परिणाम अभूतपूर्व रहे हैं. हम जीतने की राह पर हैं. फ्लोरिडा में हमने अच्छी जीत दर्ज की है. जीत के उल्लास में बड़ी संख्या में लोग बाहर आ रहे हैं." ट्रम्प ने कहा, "हम जीतने जा रहे हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट भी जा रहे हैं."
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "हम चाहते हैं कि अब वोटिंग बंद हो जानी चाहिए, इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वोटिंग जारी रखकर मतगणना में बड़े पैमाने पर धांधली करने की कोशिश की जा रही है." इसके साथ ही उन्होंने समर्थकों से सतर्क रहने को कहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्र्म्प ने कहा, "यह अमेरिकी जनता के साथ एक तरह का धोखा है.. हम चुनाव जीतने को हैं, स्पष्ट रूप से कहें तो हम चुनाव जीत चुके हैं. अब हमारा लक्ष्य देश की अखंडता सुनिश्चित करना है... हम अब वोटिंग रोकने के लिए यूएस सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं." उन्होंने कहा, "हम सभी मतदान को रोकना चाहते हैं," हम उन्हें सुबह 4 बजे तक किसी भी मतपत्र को खोजने और उन्हें सूची में शामिल नहीं करने देना चाहते, जहां तक मेरा सवाल है, हम पहले ही जीत चुके हैं."
फ्लोरिडा और मोंटाना जीते डोनाल्ड ट्रम्प, ओहियो में जो बाइडेन से कड़ी टक्कर, वोटों की गिनती जारी
बता दें कि अमेरिका में इस बार वोटिंग के दिन से पहले ही लाखों लोग मेल या बैलट के जरिए वोट कर चुके हैं. बैलट के जरिए अब तक 93 मिलियन यानी नौ करोड़ 30 लाख से लोग वोट कर चुके हैं, जो 2016 में पड़े कुल 138.8 मिलियन का दो तिहाई है. इस साल कुछ 239 मिलियन लोग वोट डालने के पात्र हैं.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
