
एक ऐतिहासिक जीत के बाद अब रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने गए हैं. ऐतिहासिक जीत इसलिए चुनावी इतिहास में 130 साल में यह ऐसा बार हुआ है जब पूर्व राष्ट्रपति जो पिछला चुनाव हार गए हो फिर से राष्ट्रपति बनने जा रहे हो. ट्रंप एक बार फिर भारी बहुमत के साथ व्हाइट हाउस जा रहे हैं. चुनाव जीतने के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली बड़ी नियुक्ति की है और ये नियुक्ति है व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की. सूसी विल्स (Susie Wiles) को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ चुना गया है. सूसी इस पद पर नियुक्त होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी. सूसी विल्स ने कैसे पर्दे के पीछे रहकर ट्रंप की जीत में बेहद अहम भूमिका निभाई, जानिए.
ये भी पढ़ें-अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वकालिक निचले स्तर 84.37 प्रति डॉलर पर

ट्रंप ने आधिकारिक बयान में कहा कि सूसी उर्फ सुजैन विल्स ने मुझे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत हासिल करने में मदद की. वह मेरे 2016 और 2020 में हुए चुनाव प्रचार के सफल अभियानों का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा सूसी बुद्धिमान, कड़े निर्णय लेने वाली, नई सोच की महिला हैं और उन्हें हर कोई पसंद करता है तथा उनका सम्मान करता है.

AFP फोटो.
सूसी के नियुक्ति पर अमेरिका के नवनिर्वाचित उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह बहुत अच्छी खबर है. सूसी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अभियान में बहुत बड़ी संपत्ति थीं और व्हाइट हाउस में भी बहुत बड़ी संपत्ति होंगी. वह वाकई बहुत अच्छी इंसान हैं. आगे बढ़ो!" बता दें कि सूसी विल्स व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ बनने वाली पहली महिला होंगी.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
