अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) व्हाइट हाउस छोड़ने के तैयार हो गए हैं. हालांकि, व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए उन्होंने एक शर्त रखी है. ट्रंप ने गुरुवार को पहली बार कहा कि वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे अगर जो बाइडेन (Joe Biden) के आधिकारिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित होने की पुष्टि हो जाती है. हालांकि, इसके बावजूद ट्रंप ने एक बार फिर चुनाव में "धांधली" का आरोप लगाया है.
बता दें कि ट्रंप ने हार मानने से इनकार करते हुए चुनावी परिणामों को कई बार गलत ठहराने का प्रयास किया. उन्होंने बैलेट चोरी होने जैसी कहानियां गढ़ी और बेबुनियाद कानूनी चुनौतियां भी दीं, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया.
संवाददाताओं के यह पूछने पर कि इलेक्टोरल कॉलेज वोट से जो बाइडेन की जीत की पुष्टि होने है पर क्या वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे? ट्रंप ने कहा " निश्चित रूप से मैं ऐसा करूंगा और आप जानते हैं." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अब से लेकर 20 जनवरी तक बहुत से चीजें होंगी."
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद पहली बार संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया. उन्होंने बिना कोई सबूत दिए कहा, "चुनाव में धोखाधड़ी हुई थी."
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तव© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.