आडवाणी ने पार्टी के 33वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में कहा कि उन्हें यह स्वीकार करने में गर्व महसूस होता है कि उनके दल ने राम मंदिर और अयोध्या का मुद्दा उठाया। यह केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक मुद्दा है।
भाजपा की राष्ट्रीय नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यदि भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल के भीतर इसे नम्बर एक राज्य बनाएंगे।
भाजपा नेता उमा भारती ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी यदि सत्ता में आई तो वह अयोध्या में राम मंदिर बनाएगी। उन्होंने मुस्लिमों के विकास के लिए काम करने की भाजपा की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।


