
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एरिजोना राज्य में जीत हासिल कर ली है. जिसके साथ ही रिपब्लिकन ने सभी सात स्विंग राज्य अपने नाम कर लिए हैं. नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, ट्रंप को अब तक 312 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं, जो व्हाइट हाउस की दौड़ जीतने के लिए आवश्यक 270 से कहीं ज़्यादा है. साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को 304 इलेक्टोरल वोट मिले थे.
दूसरी ओर, जुलाई में 81 वर्षीय निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन की जगह डेमोक्रेट उम्मीदवार बनीं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खाते में 226 वोट्स आए हैं. अमेरिकी मीडिया ने ट्रंप को 50 राज्यों में से आधे से अधिक में विजेता घोषित किया है, जिनमें जॉर्जिया, पेन्सिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन जैसे महत्वपूर्ण राज्य भी शामिल हैं, जहां पिछले चुनाव में सभी ने डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट दिया था.
रेड स्टेट्स, ब्लू स्टेट्स और स्विंग स्टेट्स का अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में अहम रोल रहता है. दरअसल रेड स्टेट्स पर रिपब्लिकन 1980 से लगातार जीत हासिल कर रहे हैं. जबकि ब्लू स्टेट्स का झुकाव डेमोक्रेट्स की तरफ ज्यादा रहा है. लेकिन स्विंग स्टेट्स में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच लड़ाई अक्सर बेहद करीबी होती है. साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में, जो बाइडेन ने एरिज़ोना में केवल 10,000 वोटों से जीत हासिल की थी.
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिहाज से स्विंग स्टेट को पहले से ही महत्वपूर्ण माना जा रहा था. औद्योगिक मध्यपश्चिम में पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन; पश्चिम में नेवादा और एरिजोना; और दक्षिण में जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलिना की जनता किसके पक्ष में मतदान करती है, इसपर सबकी नजर टिकी हुई थी. इस बार इन राज्य में रिपब्लिकन ने बाजी मारी है.
Video : Israel Hezbollah War Breaking News: इजरायल का Lebanon के Beirut पर बड़ा हमला, 40 लोगों की मौत
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
