
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में मिशिगन से सीनेट के लिए चुनाव जीतने वाले डेमोक्रेट प्रत्याशी अब्दुल अल सैयद का जिक्र करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इसे यूपी चुनाव से भी जोड़ा है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया. अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मजबूत करनी होगी. गौरतलब है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार हुई है. 50 साल में पहली बार सत्तारूढ़ पार्टी सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों में बहुमत खो चुकी है. ट्रंप ने चुनावों के दौरान अब्दुल अल सैयद को लेकर बयान भी दिया था लेकिन उनका ये दांव काम नहीं आया. अब्दुल ने रिपब्लिकन कैंडिडेट माइक रोजर्स को मात दी है.
एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मज़बूत करनी होगी। संघियों ने “अब्दुल” को एक तंज़ में बदलने की बहुत कोशिश की है। वक़्त आ गया है कि हम दिखाएँ कि अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की ग़ुलामी नहीं करता। अब दरी नहीं बिछाएँगे।
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) November 4, 2026
ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है, 'एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मज़बूत करनी होगी. संघियों ने “अब्दुल” को एक तंज में बदलने की बहुत कोशिश की है. वक्त आ गया है कि हम दिखाएं कि अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की गुलामी नहीं करता. अब दरी नहीं बिछाएंगे.
गौरतलब है कि यूपी में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं. ओवैसी ने चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए हाथ बढ़ाया था लेकिन अखिलेश यादव ने AIMIM को भाव नहीं दिया है. अब ओवैसी ने अमेरिकी चुनाव का जिक्र कर एक फिर से उत्तर प्रदेश का जिक्र किया है. उन्होंने इस पोस्ट के जरिए एक बार फिर से यूपी की राजनीति में अपनी मंशा साफ कर दिया है.
अब्दुल अल सैयद मिशिगन सीनेट सीट से डेमोक्रेट प्रत्याशी थे. पेशे से डॉक्टर Abdul El Sayed सैयद महामारी विशेषज्ञ हैं. मिशिगन के डेट्रॉयट शहर में जन्मे सैयद मिस्र के अप्रवासी माता-पिता की संतान है. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से ग्रेजुएशन किया फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ में डॉक्टरेट की उपाधि ली. इस चुनाव में उन्हें बड़ी जीत मिली है.
यह भी पढ़ें | INDIA गठबंधन के दरवाजे बंद, लेकिन ओवैसी से गठबंधन जरूर होगा... चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
'48 घंटे में होर्मुज खुल जाएगा अगर यह शर्त मान ली', ट्रंप की चुनावी हार के बाद ईरान के तेवर बदले
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलईरान अब साफ कह रहा है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने मध्यस्थों की 'शटल डिप्लोमेसी' यानी आना-जाना करके बातचीत कराने की कोशिश को बड़ा झटका दिया है. हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. पिछले कुछ दिनों में कोई तरक्की नहीं हुई है, और इसकी बड़ी वजह अमेरिकी चुनाव के नतीजे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
