
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल के दिनों में सहयोगियों से कहा है कि जो बाइडेन की जीत की राह बहुत कम हो गई है और उन्हें लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी उम्मीदवारी पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. वाशिंगटन पोस्ट ने बृहस्पतिवार को ओबामा की सोच के बारे में जानकारी देने वाले कई लोगों का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी.
कोरोना से पीड़ित हैं बाइडेन
जो बाइडन फिलहाल कोरोना से संक्रमित हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने इस बात की जानकारी दी है. लास वेगास में यूनिडोसयूएस सम्मेलन में भाषण से पहले उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट में जो बाइडन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अब इस बीच ओबामा के इस सलाह के बाद बाइडेन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. कारण यह है कि उनकी उम्र को लेकर भी उन्हीं की पार्टी के लोग सवाल उठाने लगे हैं. साथ ही डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है.
कैसा है अमेरिका में माहौल?
भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन शलभ कुमार ने एनडीटीवी को बताया कि 13 जुलाई को ट्रंप पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा तय हो गया है. कैंपेन करीब-करीब खत्म हो गया है. शलभ कुमार अमेरिका में जाने-माने बैंकर हैं और रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन के फाउंडर भी हैं. शलभ कुमार ने शिकागो से बुधवार देर रात NDTV से खास इंटरव्यू में ये बातें कही. शलभ कुमार ने कहा, "इस स्टेज पर डेमोक्रेट्स के लिए यह तय कर पाना बहुत मुश्किल है कि ट्रंप को कैसे काउंटर करे. खुद राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी अपना अगला कदम तय करने में दिक्कत होगी. जाहिर तौर पर ट्रंप पर हुए हमले के बाद चुनाव से पहले ही चुनाव के नतीजे तय हो चुके हैं."
कब है अमेरिका में चुनाव?
अमेरिका में नवंबर में चुनाव होने हैं. अगर मौजूदा डेमोक्रेट राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) चुनाव लड़ते हैं तो उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से होगा. इस महत्वपूर्ण चुनाव का माहौल ट्रंप की हत्या की कोशिश से काफी गर्मा गया है. अमेरिका में हर जगह ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. यहां तक की उनके विरोधी भी अब उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं. अमेरिका में 5 नवंबर 2024 को चुनाव होंगे और जनवरी 2025 में अगले राष्ट्रपति पदासीन हो जाएंगे. यहां अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया की टाइमलाइन दी जा रही है.
मेरी पत्नी का नाम जुबान पर मत लाना... अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने किसको दी वार्निंग
Edited by: श्वेता गुप्ताअमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
